सेहत और ब्यूटी के अलावा नींबू में छिपे हैं कई सारे गुण!


नींबू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसका अनोखा गुण यह है कि इसकी खट्टी खुशबू खाने से पहले ही मुंह में पानी ला देती है। नींबू स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा भी नींबू के कई फायदे है जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। आइए जाने इन फायदों के बारे में 

1. सेब को काटकर रखने से उसका रंग भूरा होने लगता है। एेसे में अगर उसपर नींबू का रस डाल दिया जाएं तो उसका रंग नहीं बदलेगा। 

2. कई बार टिफिन या प्लास्टिक के बॉक्स में तेल की चिकनाहट रह जाती है, जिससे बदबू आने लगती है। रात भर नींबू के रस में टिफिन को भिगोकर रख दें, सुबह बेकिंग सोडा से साफ करें। इससे बदबू और चिकनाहट दूर हो जाएगी। 

3. अक्सर लोग फल और सब्जी को काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उसमें फल और सब्जी के टुकड़े फंस जाते हैं। एेसे में चॉपिंग बोर्ड को नींबू से साफ करें। इससे यह साफ भी हो जाएगा और बदबू भी नहीं आएगी। 

4. कपड़ों पर जंग के निशान मिटाने के लिए नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर साफ करें। इससे जंग के निशान दूर होगे। 

5. बेडरूम में नींबू काटकर रखने से रूम में खुशबू रहती है, जिससे सर्दी जुकाम होने पर सांस लेने में दिक्कत नहीं होती। 

6. वॉश बेसिन और सिंक की चिकनाहट दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के रस में नमक मिलाकर सिंक की सफाई करें। इससे सिंक चमक जाएगी। 

7. चुकंदर काटते समय उसका रंग हाथो पर लग जाता है जोकि आसानी से नहीं छूटता। एेसे में नींबू से हाथ साफ करें। इससे रंग आसानी से उतर जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।