… तो इस कारण पुराने ज़माने में रानी महारानियाँ दिखती थी इतनी सुंदर और हॉट


सुन्दरता हर किसी को पसंद होती हैं| खासकर महिलाओं के मामले में तो ये बात पुरुषों से अधिक सत्य है| आज के ज़माने में तो बाज़ार में बहुत सी ब्यूटी क्रीम उपलब्ध हैं| लेकिन पुराने ज़माने में जब रानियों के पास इस तरह की कोई   ब्यूटी क्रीम भी नही होती थी तो जानिए वो क्या करती थी खुद को सुंदर, आकर्षक व फिट बनाये रखने के लिए|क्योंकि उस समय के वो आयुर्वेदिक उपाय आज के ज़माने में भी उतने ही काम आते हैं| और इनके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही होते |

रानियों के स्नान के लिए विशेष जल तैयार किया जाता था
रानियां स्नान करते समय पानी में चन्दन, दूध, केसर और गुलाब जल का मिश्रण बना कर मिलाती थी| इस जल से स्नान करने पर उनकी त्वचा में निखार और कसाव आता था| उस समय रानियां बहुत से आभूषण पहनती थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते थे| इसके अलावा वो अपने कपड़ों पर फूलों के रस से बने इत्र का उपयोग करती थी|

केसर का प्रयोग 
प्राचीन समय में रानियाँ अपने शरीर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए केसर को ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल करती थी| केसर को नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर इसका लेप करती थी| आज भी बहुत सी महिलाये इसको इस्तेमाल करती हैं| इसके अलावा केसर को दूध में भिगोकर नहाने से पहले चेहरे पर लगाया जा सकता है|

पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल 
रानियाँ अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर हाथो से चेहरे पर लगाती थी| यह बेस्ट स्किन  क्लीनिंग का काम करता था| आज भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है| आप बेझिझक इसका प्रयोग कर सकते हैं| यह चेहरे के दाग-धब्बे व पिम्पल को हटाकर आपको आकर्षक लुक देगा|

शहद
प्राचीन काल में रानियाँ शहद का इस्तेमाल भी करती थी| शहद एक नेचुरल मोईसरैजेर का काम करता है| यह आपके चेहरे की रंगत को निखारता है| आज भी बहुत से लोग इसे चेहरे पर प्रयोग करते हैं| लेकिन शहद मिलावटी नही होना चाहिए|

भोजन व फिट रखना
पुराने समय में रानियां फल, सब्जियों, फलों का रस, अखरोट, जैतून का तेल और मांस-मछली का सेवन करती थी| इनकी ऐसी डाइट उन्हें सेहतमंद बनाने के साथ-साथ खूबसूरत रखने में भी मदद करती थी| प्राचीन समय में खुद को फिट रखने के लिए रानियां तलवार चलना, तीरंदाजी करना, घुड़सवारी करना, शिकार खेलना और व्यायाम करनाआदि किया करती थी| इन तरीकों से वो खुद को फिट और सुंदर बनाए रखती थी|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।