सुबह उठते ही करेंगे ये काम तो आप भी बन जाएंगे भाग्यशाली


शास्त्रों में इंसान को खुश रहने के लिए बहुत से उपाय बताये गये हैं लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इस उपाय को नहीं कर पाते. हिन्दू धर्म में कहा जाता है कि इन्सान को सुबह नहाकर पूजा पाठ करनी चाहिए.

शास्त्रों में भी बताया गया है कि किसी भी मंत्र के जप करने से पहलेस्त्री हो या पुरुष सभी का मन के साथ तन का शुद्ध होना बहुत जरुरी है. आजकल की बिजी लाइफ में लोग सुबह पूजा पाठ तो कर लेते है लेकिन किसी भी मंत्र का जाप नहीं कर पाते.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऑफिस जाने वाले लोगो के पास सुबह नहाने के बाद ज्यादा समय नहीं होता. आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बता रहे हैं जिसे आप बिना नहाए भी कर सकते हैं.

आज जो मंत्र हम आपको बता रहे हैं उसका जप आप सुबह उठकर अपने बिस्तर पर ही कर सकते हैं. इस मंत्र का जप आप आप बिना नहाए कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं आपको किस मंत्र का जप करना है. इस मंत्र के जप करने से आपका भाग्य आपका साथ देगा और घर परिवार में सुख शांति रहेगी.

मंत्र-
ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥

इस मंत्र का अर्थ यह है कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी मेरे प्रातःकाल यानी सुबह को मंगलमय बनाएं. इसे जपने से नौ ग्रहों की कृपा मिलती है.

इसके अलावा, हमारे हाथों के अग्रभाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास है. इसलिए सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखकर मंत्र का पाठ करना चाहिए-

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।