दांतो में लगे कीड़ों से परेशान है तो ये उपाय आपनाएँ, दांत रहेंगे हमेशा रहेंगे मज़बूत


दांत में लगे कीड़े आपकी सुंदरता को कम करने के साथ ही आपको बहुक ही ज्यादा तकलीफ देते हैं। आमतौर पर ये समस्याएं बच्चों में देखी जाती हैं, क्योंकि वो टॉफी चॉकलेट वगैरह बहुत खाते हैं, लेकिन अब ये समस्या लगभग हर उम्र में देखी जाती है। तो  चलिए आज हम आपको दांतों में लगने के कारण और उससे कैसे छुटकारा पाया जाए, इससे रूबरू कराएंगे। बता दें कि इसके आपको हमारी इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़ना पड़ेगा।

आमतौर पर दांतों में दर्द लोग बर्दाश्त कर जाते हैं, लेकिन कीड़े लगने की वजह से  ये दर्द असहनीय हो जाता है, ऐसे में आपको समझ नहीं आता है कि आप क्या करें या क्या न करें? तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। यहां आपको एक बात बता दें कि जब भी दर्द हो तो सबसे पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, लेकिन अगर आप किसी कारण वश डॉक्टर से संपर्क नहीं कर सकते हैं, तो इस उपाय को आजमा सकते हैं।

दांतो में कीड़े लगने के कारण
तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से दांतो में कीड़े लग जाते हैं, ताकि आप आगे से एलर्ट रहे और आपके दांत स्वस्थ रहें। तो आइये जानते हैं कि इस कड़ी में क्या क्या शामिल है?

1.ज्यादा मीठा खाने की वजह से दांतो में कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में आप जब भी मीठी चीजों का सेवन करें तो मुंह को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।

2.खाने के  बाद दांतो की अच्छी सफाई नहीं करने के वजह से भी कीड़े लगते हैं।  ऐसे में खाने के बाद आपको दांतो की अच्छी  तरह से सफाई करनी चाहिए।

3.चिपचिप चीजे खाने से भी कीड़े होते हैं, क्योंकि ये चीजें दांतो के अंदर घुस जाता है। ऐसे में आपको  इस तरह के पदार्थो को सेवन करने से बचना चाहिए।

दांतो में लगे कीड़ों का उपाय
जब भी दांतो में कीड़े लग जाएं तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए, लेकिन अगर कीड़े लगने शुरू ही हुए है तो आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दांतो को स्वस्थ रख सकते हैं।

उपाय: एक चुटकी फिटकरी पाउडर में एक बूंद लौंग का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। औऱ फिर इस पेस्ट को अपने दांतो पर अच्छी तरह से मालिश करें। ऐसा रोजाना करने से आपके दांतों की समस्या दूर हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।