अचानक से सीने में उठता है दर्द, तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे


आम तौर पर सीने में उठा दर्द ह्रदय रोग के कारण माना जाता हैं। हो सकता है कि यह ह्रदय रोग की वजह से हो लेकिन अधिकतर यह गैस की प्रॉब्लम की वजह से उठने वाला दर्द होता हैं। हांलाकि इनमें अंतर कर पाना काफी मुश्किल होता हैं। ऐसे समय में से डाक्टर की परामर्श लेना जरूरी हैं। सीने में उठा दर्द या जलन एक सामान्य परेशानी हैं जिसे हार्टबर्न भी कहा जाता हैं। खानपान में सुधार करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता हैं। लेकिन कभी-कभी यह असहनीय हो जाता हैं। जिससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

अचानक से सीने में उठे दर्द से राहत दे ये उपाय

* लहसुन : लहसुन सीने के दर्द के लिए बेहद प्रभावी घरेलू उपाय है। एक अध्ययन के मुताबिक रोज़ाना लहसुन खाने से ह्रदय रोग रुक जाता हैं और उसका इलाज करने में मदद मिलती है। लहसुन हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और प्लाक को धमनियों तक पहुंचने से रोकता है। इसकी मदद से आपके हृदय में रक्त का प्रवाह सुधरता है।

* अदरक : अदरक के कई औषधीय गुण हैं। अगर आपको गैस या एसीडिटी से हार्टबर्न हो रहा है, छाती में दर्द हो रहा हो तो अदऱक की चाय आजमा सकते हैं। यह छाती के दर्द के साथ, कफ, खांसी समेत कई बिमारियों के इलाज में काम आता है।

* अलसी : छाती के दर्द से पीड़ित रोगी को अलसी और इम्पद की चटनी में शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके प्रतिदिन सेवन से दर्द में आराम मिलता है।

* हल्दी : हल्दी का इस्तेमाल छाती के दर्द के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीडेशन, प्लाक को बढ़ने और क्लोट को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण सीने के दर्द से राहत दिलाते हैं।

* तुलसी : तुलसी में सिर्फ एंटी बैक्टीरियल गुण ही नहीं बल्कि एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी होते हैं। इसके अलावा तुलसी में ऐसे कई कंपाउड पाए जाते हैं जो दिल के सेहत के लिए भी गुणकारी है। तुलसी में Eugenol पाया जाता है जो दिल के सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। तुलसी के पत्ते लोग चबा कर खाते हैं और कई लोग चाय और काढ़ा बना कर पीते हैं। अगर छाती में दर्द है तो तुलसी-अदरक का काढ़ा बना कर उसमें शहद की बूंदे डाल कर पी लीजिए काफी फायदा करेगा।

* मेथी : आयुर्वेद के अनुसार, मेथी ह्रदय को स्वस्थ रखती है और सीने के दर्द को रोकती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और कार्डियों- प्रोटेक्टिव गुण कोलेस्ट्रॉल को दूर करते हैं और रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

* मैडिटेशन : मेडिटेशन सीने के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। ये शरीर में रक्त का प्रवाह और ऑक्सीजन को बढ़ाता है और ह्रदय की गति को धीमा कर देता है। इसके अलावा, मैडिटेशन आपको आराम देता है और तनाव या थकान को दूर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।