अप्रैल माह में किन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, संभलकर रहें ये राशियां


शुक्रवार को कुंभ राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। शनि के कारण इन 7 राशि वालों को धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन कामकाज में नहीं लगेगा। सोचे हुए काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा बिजनेस करने वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में सावधान रहना होगा। ये 7 राशि वाले किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। वहीं अन्य 5 राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक कहा जा सकता है।

मेष - कुंभ राशि में चंद्रमा होने से आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। लाइफ पार्टनर और लवर से सुख मिल सकता है। आज आप किसी को अपने दिल की कोई बात कहना चाह रहे हैं तो बोल दें। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी तरह का दबाव आप पर हो सकता है। आज आप कोई फैसला बिना सोचे-समझे न करें। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
क्या करें - खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाएं।

वृष - आपकी राशि के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। रुके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। निजी और कामकाजी जीवन में प्रगति होगी। साथ काम करने वाले लोग मदद करेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं, लेकिन पार्टनर के लिए आपका स्वभाव रुखा हो सकता है। इस कारण लव लाइफ में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। नींद की कमी से परेशानी बढ़ सकती है। थकान भी रहेगी। कोई हरकत या बातचीत का तरीका आपके लिए मुसीबत बन सकता है। संभलकर रहना होगा।
क्या करें -चने की दाल खाएं।

मिथुन - नौकरी और बिजनेस में निचले वर्ग वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे। बिजनेस में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे। आज आप अपने काम और विचारों से लोगों को प्रभावित करेंगे। नए प्लान आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें पता चल सकती हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए एक्स्ट्रा खर्चा करना पड़ सकता है। किसी को प्रपोज कर सकते हैं। नाक-कान में समस्या हो सकती हैं। संभलकर रहें। चोट लगने की भी संभावना बन रही है।
क्या करें -आंकड़े के पौधे में पानी डालें।

कर्क - आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है। किसी खास फैसले को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है। दिनभर संभलकर रहेंगे तो विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। दोस्तों और परिवार वालों की मदद मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। पैसों के मामले में सावधान रहें। लव लाइफ की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस के कुछ मामलों को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। पैसे और संपत्ति से जुड़े गलत फैसले हो सकते हैं। राज की बात उजागर हो सकती है।
क्या करें -चने खाएं।

कन्या - आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना कम ही है। आपकी परेशानी और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, लेकिन आज आप सोच-समझकर बोलें। आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। लोगों को आपकी कुछ बातें बुरी भी लग सकती है। किसी से अनबन होने के भी योग हैं। मूड भी ठीक नहीं रहेगा। अचानक गुस्से में कही गई किसी बात से आपको नुकसान हो सकता है। जोश में आकर किसी से ऐसा वादा कर सकते हैं जिसको पूरा करने में आपको परेशानी होगी। माता-पिता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। सावधान रहें। खर्चा बढ़ने की संभावना है।
क्या करें - खाने में ग्रीन सलाद या धनिये का उपयोग करें।

तुला - आज आप अपनी आदतों में बदलाव करने की कोशिश करें। आज आप साथ वाले लोगों के लिए मददगार हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में मन कम ही लगेगा। ​किसी से विवाद हो सकता है। सावधान रहें। कुछ काम अधूरे होने से मूड खराब होने की संभावना है। लव कपल एक-दूसरे को समय दे सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए भी समय अच्छा है। कई तरह के मामलों से निपटना होगा। सेहत के मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं।
क्या करें -इलाइची वाला दूध पिएं।

वृश्चिक -आज पैसों को लेकर चली आ रही परेशानियां बढ़ सकती है। राशि से चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। रुके हुए मामले और ज्यादा पेचीदा भी हो सकते हैं। कुछ हल्के-फुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है। एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों के कारण खुद को दबा हुआ महसूस करेंगे। नौकरी में कामकाज और बिजनेस के किसी मामले को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। उधार लेन-देन से बचें। आपके कुछ काम समय पर भी निपट जाएंगे। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। पार्टनर से सुख और खुशी मिल सकती है। अपने मन की बातें पार्टनर से शेयर करेंगे।

धनु - दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। अकेले बैठने की भी इच्छा रहेगी। आज एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग हो सकती है। इसका मौका भी मिल सकता है। पैसा आएगा, लेकिन खर्चा भी हो सकता है। ऑफिस में सब आपकी मदद करेंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ और यात्राएं हो सकती हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा। आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा।
क्या करें -2 बूंद गंगाजल पिएं।

मकर - आज समस्या और विवाद दूर करने में समय लगेगा। आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। अाज आप ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। पारिवारिक सुख के लिए पैसा खर्चा हो सकता है। व्यस्तता भी रहेगी। किसी से अपने मन की बात कहने के लिए उतावले हो सकते हैं। कुछ भी कहने के पहले उस बात पर अच्छे से विचार कर लें। किसी भी बात की जिद न करें। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ में मतभेद होने की संभावना है। थकान महसूस होगी। कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
क्या करें -अनार खाएं या जूस पिएं।

कुंभ - नौकरी में पदोन्नति के आसार बन रहे हैं। ट्रांसफर की भी संभावना है। इस राशि के अविवाहित लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आपके लिए समय अच्छा है। आज आपके सामने कई तरह के काम आ सकते हैं। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। वहीं आपको जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचना होगा। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। सेहत कुछ नासाज भी हो सकती है।
क्या न करें -पत्ते वाली सब्जी न खाएं।

मीन - नौकरीपेशा और बिजनेस वालों के लिए आज का दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। काम का दबाव भी बना रहेगा। खरीददारी करने के पहले आप एक बार फिर से विचार जरूर करें। थकावट और थोड़ी बहुत बेचैनी बढ़ सकती है। इससे आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है और खर्चा बढ़ने के भी योग हैं। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सोच-विचार कर फैसले लें। आज आपको अपनी बात कहने का मौका शायद नहीं मिले। कुछ फैसले सावधानी से लेने होंगे जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं। थकान, छिटपुट चोट, बेचैनी आदी महसूस हो सकते हैं।
क्या करें -घी-शक्कर मिलाकर खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।