क्या होता है साइलेंट हार्ट अटैक ? जिसने ले ली ‘श्रीदेवी’ की जान, जानिए कैसे बच सकते हैं आप


अचानक आये हार्ट अटैक की वजह से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। वो 55 साल की थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत इतनी अचानक हुई की किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। करीब 55 साल की उम्र के बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं थी। वो पहले के जैसे ही फिट और खूबसूरत थीं। उन्हें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह से उनका अचानक निधन हो सकता है। लेकिन, कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी अचानक मौत हो गई। अब शायद आप ये सोच रहे होंगे की कार्डिएक अरेस्ट क्या है? तो आइये आपको बताते हैं कि कार्डिएक अरेस्ट क्या है? जिसने श्रीदेवी की जान ले ली।

कार्डिएक अरेस्ट क्या है ( (साइलेंट हार्ट अटैक )) ?

दरअसल, हमारे दिल से जो धक-धक कि आवाज आती है उसकी वजह इसमें होने वाली पंपिग है। पंपिग से ही हमारे शरीर के सारे हिस्सों तक खून पहुंचता है। लेकिन, अब सोचिए कि किसी वजह से ये पंपिंग बंद हो जाये तो क्या होगा। जी हां, आपने सही सोचा अगर ये पंपिग बंद हो जायेगी तो हमारे शरीर के हिस्सों को खून की सप्लाई बंद हो जायेगी। अगर हमारे शरीर में खून हर हिस्से तक न पहुंचे तो इंसान की मौत हो जाती है। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे ही कार्डिएक अरेस्ट कहा जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की कार्डिएक अरेस्ट क्या है।

कार्डिएक अरेस्ट क्या है। ये समझने के बाद आपको इसके लक्षण बता देते हैं। कार्डिएक अरेस्ट में आदमी तुरंत गिर जाता है। इस दौरान तो उसकी धड़कनें सुनाई देती हैं और न ही वह सांस लेता है। कार्डिएक अरेस्ट के आने पर सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी या उल्टी महसूस होता है। लेकिन, कार्डिएक अरेस्ट इसलिए बेहद खतरनाक है कि इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। पहले से इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इसीलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

कार्डिएक अरेस्ट से कैसे बचे?

अगर किसी को लगातार सीने में दर्द हो रहा है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी या उल्टी महसूस हो रही है तो भी आप डॉक्टर को दिखा लें। ये सभी आपके दिल में कुछ न कुछ गड़बड़ी होने के संकेत हैं। कार्डिएक अरेस्ट का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है जो हार्ट पेशेंट, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्राल के मरीज हैं। कार्डिएक अरेस्ट से पूरी तरह से बचने का अभी तक कोई इलाज सामने नहीं आया है।


लेकिन, कार्डिएक अरेस्ट से बचने के लिए आप अपनी जीवन शैली औऱ खानपान के तरीके में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन भी बंद करना इससे बचने का तरीका होता है। तो अब आप कार्डिएक अरेस्ट क्या है? और इसके लक्षण व बचाव के तरीके तो आप जान गये होंगे। आपको बता दें कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से ही श्रीदेवी का निधन हो चुका है। उन्हें भी अचानक कार्डिएक अरेस्ट आया और वो बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।