...तो लड़कियां इस काम के लिए भी करती हैं खीरे का इस्तेमाल

हम सभी जानते है खीरे में काफी तरह के पौष्टिक तत्त्व वह विटामिन पाए जाते है। तथा गर्मियों में तो यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में खीरा खाने से पानी की कमी पूरी हो जाती है। और पेट को साफ रखने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते है की खीरे का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं किया जाता है।बल्कि और भी बहुत से काम के लिये किया जाता है। आईये जानते है खीरे के ये तीन महत्वपूर्ण प्रयोग-
 



1. आँखों की सूजन कम करने के लिये
अक्सर देखा गया है की बहुत सी लड़कियों को सुबह जल्दी जागने के बाद आँखों के नीचे सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। सूजन के कारण चेहरा की रौनक खो जाती है। इस सूजन को कम करने में खीरा बहुत ही फायदेमंद है इसके लिये आपको फ्रिज में से ठंडा खीरा लेकर उसको दो गोल और पतले टुकड़े में काटना है और 10 से 15 मिनिट के लिये आँखों के ऊपर रखना है। इससे आँखों की सूजन भी कम होगी और आँखों को आराम भी मिलेगा।
2. फेस मास्क बनाने के लिये
चेहरे को कील और मुहासे आदि से दूर रखने के लिये आप खीरे और दही को मिलाकर एक फेस पैक बना ले और उसे 10 से 20 मिनिट तक चेहरे पर लगाये। इससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा और आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी कील-मुहासे की समस्या से भी आराम मिलेगा।
3. बालों का टूटना कम करने के लिये।
1 अंडा, 1 चम्मच जैतून का तेल और एक खीरा छिला हुआ इन सबको पीसकर एक पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को बालों में लगाये और 10 मिनिट तक ऐसे ही छोड़ दे। थोड़ी देर बाद ठन्डे पानी से धो। ले इससे बालों के टूटने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और डेंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।