जहर खाने के बराबर है इन चीजों को दोबारा से गर्म करके खाना


आमतौर पर ज्यादातर लोगों को गरमा गरम खाना पसंद होता है। क्योंकि जिनता जायकेदार खाना होता है उतना ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद सिद्घ होता है। लेकिन वहीं कई लोग जो अपने घर से दूर कामकाज करने के लिए घर से अलग रहते हैं वह व्यक्ति अक्सर एक टाइम ही भोजन बनाते है और सुबह के बने हुए खाने को शाम को गर्म करके खा लेते हैं। वर्ना जो रात को खाना बनाते हैं वह सुबह गर्म करके खा लेते हैं। लेेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार दोबारा गर्म करके खाया हुआ खाना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनको यदि हम दोबारा गर्म करके खाते हैं तो वह हमारे सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें है जिन्हें दोबारा से कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो वह जहर खाने के बराबर माना जाता है।

पालक :
पालक को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट दोबारा गर्म करने के बाद कुछ ऐसे तत्वों में बदल जाते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

आलू : 
आलू सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें पकाकर बहुत देर तक नहीं रखना चाहिए। पके हुए आलू का ज्यादा देर तक रखने से इनमें मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं और इसे दोबारा गर्म करके खाने से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चुकंदर :
अगर आप चुकंदर को पकाते हैं और खाने के बाद जब यह बच जाता है तो इसे दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट समाप्त हो जाता है। अगर खाने के बाद चुकंदर बच जाता है, तो इसे फ्रिज में रख दें और अगली बार खाने से कुछ घंटे पहले फ्रिज से बाहर निकाल दें और इसे गर्म किए बगैर ही खाएं।

चिकन :
चिकन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके अंदर प्रोटीन और वसा दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन चिकन को कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से हमारी सेहत पर इसका काफी प्रभाव प्रभाव पड़ता है, क्योंकि चिकन को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाता है और हमारे पाचन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।

मशरूम :
मशरूम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए हमेशा ताज़ा मशरूम खाना ही फायदेमंद होता है।मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद प्रोटीन का कॉम्पोजिशन बदल जाता है और ये सेहत के लिए ज़हर के समान साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।