सपने में बार- बार दिखाई पड़ते हों सांप तो, जानिए कैसा सपना है शुभ या अशुभ


हर इंसान सपने देखता है बस अंतर ये होता है कि कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं और कुछ को नहीं। सभी को अलग तरह के सपने दिखाई देते हैं। कई बार कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जिन्हें देखने पर अचानक डर से नींद खुल जाती है या शरीर पसीने से तर हो जाता है। ऐसा तब भी हो सकता है जब आपको सपने सांप दिखाई देता हो। इस तरह के सपने कई लोगों को अक्सर आते हैं। ज्योतिष के अनुसार सपने में सांप के आने के कई मायने हैं आ्इए जानते हैं क्या है सपने सांप दिखने का रहस्य और सांप कैसा सपना दिखने पर क्या फल मिलता है।


सपने में सांप के डस ले तो 
यदि आपको अक्सर सपने में सांप डस लेता है तो यह चिंता का विषय हो सकता है इसका मतलब ये भी है कि आप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आने वाले हैं या आपकी कुंडली में पितृदोष है जिसकी शांति करवाना बहुत जरुरी है

सांप डसने के बाद खुद को इलाज़ कराते देखना
यदि आपने स्वप्न में सांप के काटने के बाद खुद को डॉक्टर से इलाज़ करवाते देखा तो इससे समझना चाहिए कि आप पर कोई परेशानी आने वाली थी जो टल गई थी
स्वप्न में बड़ा सांप देखना
सपने में बड़ा सांप देखना अच्छा नही माना जाता या गोल्डन रंग का सांप देखना पूर्वजों से धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है


सपने में सांप का रंग
सपने में सांप के अलग-अलग रंग भी कुछ न कुछ इशारा करते हैं काला नाग दिखाई दे तो यह आपके आर्थिक रूप से मज़बूत होने की तरफ इशारा करता है जबकि तांबे रंग का सांप दिखे तो समझे आपको दुश्मन से सचेत रहने की जरुरत है

सांप के दांत देखना
यदि आपको स्वप्न में सांप के दांत दिखाई दें तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको कोई अपना नजदीकी रिश्तेदार या मित्र हानि पहुंचा सकता है सपने के कुछ दिन बाद तक किसी भी काम में सोच-समझकर ही कदम उठाएं
सांप नेवले की लड़ाई
स्वप्न में सांप और नेवले की लड़ाई देखना शुभ नही माना जाता यदि आपको दोनों की लड़ाई दिखाई दे तो समझ लीजिए आपको किसी कारणवश कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।