बॉडी में हो रहे साउंड से पता लग सकता है आप बीमार हो


हमारे शरीर में होने वाले इन संकेतों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इन संकेतों से हम अपने शरीर में होने वाली हलचल का पता लगा सकते हैं और आगे होने वाली बड़ी बीमारी से बच सकते हैं।

1. कान में सनसनाहट
टिनीटस नामक बीमारी के होने से कान में सनसनाहट की आवाजें आती है। फंगल इन्फेक्शन होने से भी कान में सनसनाहट की आवाजें आ सकती है। इसके साथ अगर आपको कान मे कोई दर्द होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज करवाएं।

2. पेट की गुड़गुड़ाहट  
पेट में गुड़गुड़ाहट होने का कारण भोजन पचाने की प्रक्रिया भी हो सकती है। अगर गुड़गुड़ाहट के साथ आपके पेट में सुजन और दर्द होता है, तो ये लीवर की बीमारी के संकेत हो सकते है। अगर आपको ऐसा होता है तो तेल और वसा वाला आहार लेना बंद करना होगा। शराब पीते है तो वो भी बंद करनी होगी ताकि ये बीमारी ज्यादा ना फेलें।

3. नाक में सीटी की आवाज 
नाक में सीटी की आवाज सर्दी, जुखाम या साइनस की वजह से होती है। कार्टिलेज में रुकावट भी नाक में सीटी की आवाज आने का कारण हो सकती है। ऐसा होने पर नाक को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि साँस लेने में आसानी हो।

4. जबड़ो की आवाज
मुँह में जबड़ों का अपनी जगह से हिल जाना जबड़ो की आवाज आने का कारण हो सकता है। इसे जबड़े लॉक होने की बीमारी कहा जाता है।

5. ज्वाइंटस का चटकना  
ज्वाइंटस का चटकना ज्वाइंटस में  लिक्विड की कमी से हो सकता है। अगर ये लंबे समय तक रहा तो गठिया या आर्थरटीस हो सकता है।

6. खांसने पर सीटी की आवाज 
खांसने पर सीटी की आवाज फेफड़ो में इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण ऐसी आवाजें आती है। खांसने पर सीटी की आवाज अगर लंबे समय तक आती रहे तो अस्थमा जैसी बीमारी हो सकती है।

7. खर्राटे 
नाक और गले के एक जगह खुलने के स्थान पर सॉफ्ट टिश्यू के कारण सांस लेने का रास्ता आंशिक तौर पर बंद होने से आवाज आने लगती है। ऐसा होना से स्लीप एपनिया, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।