सर्दी में इन घरेलू उपायों से रखें घर के सदस्यों को बीमारियों से सुरक्षित


सर्दी आते ही हमें कई तरह की बीमारियां का सामना करना पड़ता हैं। अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य इस बार सर्दी की चपेट में आ गया हैं तो आपको कुछ घरेलू उपाय को अपनाना चाहिए। इन घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपने घर के सभी लोगों को स्वस्थ रख सकती हैं।

1. लहसुन – लहसुन हमारे स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने का काम करता हैं। इसमें मौजूद एंटी बायोटिक और एंटी फंगल तत्व हमें सिर्फ एलर्जी से नहीं बचाते, बल्कि शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं। हर दिन लहसुन की मात्र दो या तीन कलियों को चबाकर ही आप इस बार सर्दी से बच सकती हैं।
2. धूप में बैठना – धूप में बैठने मात्र से हम सर्दियों में होने वाली कई बीमारियो से दूर रह सकते हैं। धूप में बैठने से हमें विटामिन डी मिलता हैं। इसके अलावा विटामिन डी हम अन्य स्त्रोतों से भी पा सकते हैं जैसे अंडे व फिश।
3. विटामिन सी – विटामिन सी हमारे शरीर के लिए हमेशा से ही फायदेमंद होता हैं। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता हैं, विटामिन सी आपको खट्टी चीजों से मिलता हैं, जैसे नींबू व संतरे। यह विटामिन हमारी इम्युन को बढ़ाकर हमें एलर्जी से दूर रखता हैं।
4. सूप – सर्दियों में कफ की समस्या से राहत पाने के लिए सूप का सेवन काफी फायदेमंद हैं। आप वेज व नॉन वेज जो भी सूप पिंए बस वो ताजा होना चाहिए।
5. अदरक – खाने में अदरक के प्रयोग से डाइजेशन अच्छा होता हैं और शरीर को गर्मी भी मिलती हैं। किसी भी तरीके से अदरक का सेवन बॉडी को ठंड से होने वाली बीमारियों से दूर रखता हैं।

6. सेब का सिरका – सेब का सिरका हमें कई बीमारियों से दूर रखने के लिए एक कारगर उपाय हैं। इसका सेवन करने के लिए आप हल्के गर्म पानी में सेब के सिरके की एक चम्मच मिलाकर पिएं। इसके साथ आप नींबू व शहद भी मिला सकती हैं। इसे पीने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।