घर में न रखें इन 8 चीजों को, बर्बाद हो जायेंगे आप


प्राचीन समय से ही हमारे देश में कुछ बातें मान्यता के तौर पर मानी जाती रही हैं. भारत के साथ विदेशों में भी शांति, समृद्धि और सुख के लिए ये परम्पराएं प्रचलित हैं। घर की बनावट, सजावट और भौगोलिक स्थिति पर आधारित ये परम्पराएं घर में सकारात्मक ऊर्जा और शरीर में भी एनर्जी का कारण बनी रहती है। इसके पीछे कारण माना जाता है कि जो हमारा घर हमारे विचारों का दर्पण होता है उसमें हमें थकान से राहत और सुकून का साथ मिलता है।

मगर कई बार सब कुछ अच्छा होने के बाद भी घर में एक मायूसी सी छाई रहती है, और भी समस्याएं मुंह बाए सामने आ खड़ी होती हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के हिसाब से हर काम करने पर घर में और घर के लोगों की तरक्की में बरक्कत मिलती है। ऐसा भी कहा जाता है कि वास्तु का पालन न करने पर घर में कई तरह के संकट आते रहते हैं और लोगों का स्वास्थ्य और धन की स्थिति लगातार गिरती रहती है। ऐसा होने का एक कारण घर में रखी बेवजह की चीजों के कारण भी हो सकता है।

आओ जानें, इस बारे में क्या कहता है वास्तुशास्त्र …

1. टूटी हुई फोटो
अगर घर में कोई टूटी हुई फोटो फ्रेम या तस्वीर हो, तो उसे घर से हटा देना चाहिए। वास्तु अनुसार घर में टूटी फोटो फ्रेम या तस्वीर घर में वास्तु दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न करती है।
2. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान 
वास्तु अनुसार अगर घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब या टूटा हुआ हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। घर में इस तरह का सामान आर्थिक तंगी का प्रतीक बनता है।
3. टूटा फर्नीचर
वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष का कारण होता है. इस दोष से घर में आर्थिक समस्याएं पैदा होती हैं।
4. टूटे बर्तन
अक्सर आप लोगों के घरों में देखते होंगे कि गिलास या प्लेट किनारे से टूटा होता है, फिर भी वो उसे उपयोग में लाते रहते हैं। मगर आपको बता दें कि टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं, जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है और धन की कमी होती है।
5. रुकी घड़ी 
वास्तु अनुसार घडियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी टूटी हुई होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। ख़राब घड़ी की वजह से घर में मांगलिक कार्यों में रुकावट आती है।

6. टूटा कांच
बता दें कि घर में रखा हुआ टूटा कांच आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। साथ ही इसके कारण परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

7.  टूटा पलंग
घर की सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ न हो। वास्तु के हिसाब से घर में टुटा पलंग उचित नहीं माना जाता और ऐसा कहा जाता है कि घर में टूटा पलंग रखने से वैवाहिक जीवन में कलह उपत्न्न होती है।

8. टूटा दरवाजा
घर का कोई दरवाजा कहीं से टूटा हो, तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ दरवाजा दुनिया की सारी नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने देता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।