मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लाता है। इनमें से कई परेशानियां तो ऐसी होती हैं जो बहुत ज्यादा तकलीफदेह होती हैं। आंखों का संक्रमण इन्ही में से एक है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को आंख का संक्रमण हो जाता है। आंख शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है। जरा सी लापरवाही की वजह से आंख का छोटा सा संक्रमण पूरी आंख को खराब कर देता है। आंखों में इन्फैक्शन को कन्जक्टीवाइटिस भी कहते हैं।
ये भी पढ़िए : इन घरेलु नुस्खों से दूर करें आई फ्लू या आँख आना
आंखों के इन्फैक्शन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय:
नमक-पानी:
नमक का पानी आंखों की गंदगी साफ करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है। नमक का पानी बनाने के लिए एक कप साफ पानी लेकर उसमें एक चम्मच नमक मिलाकर उबाल लें। पानी जब अच्छी तरह उबल जाए तो उसे ठंढा होने के लिए उतार दें। अच्छी तरह ठंढा हो जाने पर नमक के पानी को आंखों के ड्रॉप की तरह ही आंखों में डालें। ऐसा आप दिन में तीन से चार बार करें।
दूध और शहद:
सबसे पहले बराबर मात्रा में दूध और शहद ले लें। अब दूध को हल्का गर्म करें। दूध में शहद को मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंढा होने के लिए कुछ समय फ्रिज में रख दें। अच्छी तरह से ठंढा हो जाने पर इस मिश्रण को 2-3 बूंद आंखों में डालें।
एलोवेरा:
एलोवेरा के बारे में बताने की जरूरत ही नहीं है। यह ठंढा होता है और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका एंटीसेप्टिक गुण आंखों की जलन दूर करने में मदद करता है। सबसे पहले एलोवेरा के पौधे से उसका जेल निकालकर पानी में अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को ड्रॉपर की मदद से 2-3 बूंद आंखों में दिन में 3-4 बार डालें।
बोरिक एसिड:
बोरिक एसिड भी आँखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक कप पानी म एक चम्मच बोरिक एसिड मिलाकर अच्छी तरह उबालें। कुछ देर पानी को ठंढा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंढा हो जाए तो रुई के फाहे में लगाकर अपनी आंखों पर रखें और 2-3 बूंद अपनी आंखों में भी डालें। कुछ समय बाद आंखों को गुनगुने पानी से धोने के बाद साफ कपड़े से पोछ लें। इससे जल्द ही इन्फैक्शन ठीक हो जाता है।