महिलाएं सिंदूर लगाते वक़्त जरूर रखें ये सावधानी,पति के लिए होगा शुभ..!!!


हमारी हिन्दू धर्म में सिंदूर का काफी महत्व होता है। हर शादीशुदा महिला सिंदूर को माथे पर लगाती ही हैं क्यूंकि सिन्दूर महिलाओं के लिए सुहाग की निशानी होती है। मान्यताओं के अनुसार, सिंदूर नहीं लगाना अशुभ माना गया है।

सिंदूर को माथे पर लगाने के चक्कर में कई बार जल्दबाजी या अनजाने में महिलाएं कई गलतियां कर बैठती हैं। यह उन पर और पति पर गलत असर करता है। सिंदूर लगाने के कई तरीके हैं। आज यहां हम आपको सिन्दूर को लेकर ऐसे ही कुछ बातें बता रहे हैं। तो उन्हें जरूर पढ़ें:

माथे पर सिंदूर लगाते वक्त महिलाओं को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। यह तय करना चाहिए कि सिंदूर माथे के बीचों बीच ही लगाया जाए। यदि किनारे पर कोई महिला सिंदूर लगाती है तो माना गया है कि पति से लड़ाई होने लगती हैं और पति से रिश्ते में हमेशा तनाव रहता है,और वो आपसे दूर होने लगते है।

मान्यताओं के मुताबिक, सिंदूर को हमेशा माथे पर लंबा लगाना चाहिए ऐसा करना पति की उम्र को बढ़ाता है ।छिपा कर लगाया गया सिंदूर महिला के पति पर असर करता है। कहा जाता है समाज धीरे धीरे ऐसे महिलाओं के पति से दूर होने लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।