सोने की तरह चमका देगा आपका जीवन कपूर के ये उपाय


जिस तरह से कपूर का उपयोग घर में पूजा पाठ के लिए होता है ठीक उसी तरह से कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है। कपूर का इस्तेमाल घरों में पूजा के लिए होता है और ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल आरती के समय किया जाता है। इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है। कपूर आपकी सेहत के लिए भी लाभदयक है साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।

कपूर के ये उपाय बनाएंगे मालामाल

धनवान बनने के लिए
यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।
किस्मत चमकाने के लिए
जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।
दुर्घटना से बचाव के लिए टोटका
दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही जरूरी है। आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है।
ये भी पढ़िए : कपूर तेल के 6 बेमिशाल फायदों से आप अभी तक है अनजान, जरूर पढ़े और शेयर करे

वास्तुदोष दूर करने का टोटका
आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इससे वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़िए : इस तरह रखेंगे कछुआ तो घर में आएगी ख़ुशहाली और पैसा

सुख शांति के लिए कपूर का वैदिक टोटका
यदि आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है।

विवाह ना हो रहा हो तो
समय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।
ये भी पढ़िए : यदि आपको शीघ्र विवाह करना है तो करे ये आसान उपाय

यदि इंसान विश्वास से इन उपायों को करता है तो उसे इनका फायदा जरूर होता है। दुनिया समस्याओं से पहले से ही घिरी हुई थी और आज भी एैसा ही है। इसलिए प्राचीन ग्रंथों में इंसान की समस्याओं का निवारण करने के लिए मुनियों ने अनके उपाय बताए जिससे मानव का भला हो सके। वैदिक वाटिका आप तक हर एैसी जानकारी पहुंचाती रहेगी जिससे आपको फायदा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।