जीभ जलने पर अपनाएं खास घरेलू उपचार


कुछ भी खाने की जल्दी में अक्सर गर्म चीजें खाने से जीभ जल जाती है जिससे जीभ में जलन होने के साथ- साथ संक्रमण का खतरा भी पैदा हो जाता है। लेकिन इसके लिए दवा का इस्तेमाल करने की जगह कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेकर भी आप उपचार कर सकते हैं।

ऐसा कई बार होता है कि कुछ खानें की जल्दी में हम कई बार बहुत गर्म खाना भी मुंह में डाल लेते हैं, जिससे जीभ जल जाती है। जीभ जलना आम समस्या है जिसकी वजह से जीभ पर लाल रंग के दानें पड़ जाते है और कुछ भी खाने पीने जीभ में जलन होती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए किसी दवा के सेवन से पहले कुछ खास घरेलू उपाय जरूर आजमाना चाहिए।

1. अपने मुंह से सांस लें: अगर आप गलती से मुंह में कुछ गर्म चीज डाल लेते हैं तो तुरंत जल्दी- जल्दी मुंह से सांस लें। जिससे आपकी जीभ को ठंडक मिलती है और इससे आप अराम महसूस करते हैं।

2. कुछ ठंडा खाएं: जीभ जलने के तुरंत बाद कुछ ठंडा खाने से आपकी जीभ के ऊतकों को ठंडक मिलती है और साथ ही जीभ पर तापमान कम हो जाता है। जिससे आप राहत महसूस करते हैं।

3. शहद: शहद में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं, जो जीभ की त्वचा को जलने के बाद संक्रमण से बचाते हैं। शहद जीभ के जलने के बाद सूजन और दर्द को कम करता है। इसलिए जीभ के जलने के बाद तुरंत शहद का सेवन करें।

4. शुगर: बहुत बार जीभ जलने पर शुगर(चीनी) का सेवन करें। इसकी मिठास से आपके मुंह का स्वाद सुधरता है और साथ ही इससे मुंह की जलन कम होती है।

5. मिंट: मिंट (पुदीना) में मेन्थॉल होता है जो की मुंह को ठंडक देता है। साथ ही इसके एंटी माइबैक्टीरियल गुण मुंह के जले हुए भाग पर संक्रमण होने से रोकते हैं। इसलिए जीभ जलने पुदीने के रस का सेवन करें।

6. विटामिन E: विटामिन E के कैप्सूल का को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से जीभ की जलन कम होती है।विटामिन E जीभ के जले हुए ऊत्तकों का उपचार करने में मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।