अस्थमा से राहत चाहिए तो करें इन पांच अंगों की मसाज


अस्थमा यानी दमा एक ऐसी समस्या है जिसका कितना भी इलाज कर लें फिर भी सारी उम्र इससे तकलीफ होती ही है। ऐसे में इसकी समस्याओं से पूरी तरह छुटकारे के लिए इलाज के साथ-साथ आप शरीर के पांच अंगों पर एक्यूप्रेशर मसाज भी कर सकते हैं। इसका न तो कोई साइड एफेक्ट है और आपको आराम भी मिलेगा।

1- सीनाकॉलर बोन की ठीक नीचे सीने पर अपनी तीन उंगलियों से प्वाइंट्स खोजें और उनसे एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं। इससे दमा के दौरान सांस लेने की दिक्कत, कफ और तनाव में आराम म‌िलेगा।

2- ब्रेस्ट बोन कंधों के नीचे व कॉलर बोन के समानांतर ब्रेस्ट बोन पर दोनों ओर अंगूठा रखें और एक से दो मिनट तक तेज प्रेशर बनाएं। इससे बी सीने में कफ, सांस लेनें तकलीफ और घबराहट से आराम मिलता है।

3 - कंधों के नीचे पीठ पर कंधों के ठीक नीचे पीठ पर निकली हुई हड्डी पर उंगली रखें और एक से दो मिनट तक तेज प्रेशर बनाएं और छोड़ दें। इससे कफ, छींक, मांसपेशियों की जकड़न जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

4 - हथेली हथेली और कलाई के जोड़ पर बिल्कुल केंद्र में प्वाइंट खोजें और उस पर एक उंगली से एक मिनट तक तेज दबाव बनाएं। इससे गले की खराश, सांस लेने की दिक्कत और कफ से तुरंत आराम मिलेगा।

5 - अंगूठे के नीचे अंगूठे के ठीक नीचे के बिंदु पर एक मिनट तक उंगली से तेज दवाब बनाएं और छोड़ दें। यह फेफड़ों की दिक्कत, कफ जैसी समस्या में आराम मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।