पान तो बहुत लोग खाते हैं लेकिन पान के पत्तों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक होता है जो शरीर को कई समस्याओं से राहत दिलाता है।
दर्द से राहत दिलाता है: पान के पत्ते में एन्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जोड़ों और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।
पेट के लिए: पान के पत्ते में प्रोपेन, टैनिन और एंटी-फंगल गुण होता है जो पेट के बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने तत्व पेट से जुड़ी समस्या जैसे- एसिडिटी, कब्ज और दस्त से भी राहत दिलाता है।
रैशेज के लिए: पान के पत्ते में हिलिंग और सूदिंग इफेक्ट होता है जो शरीर पर होने वाले रैशेज को कम करता है और साथ ही उसके कारण होने वाले दर्द, सूजन और जलन से भी राहत दिलाता है।
मुंहासों के लिए: पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक होता है जो त्वचा संबंधी समस्या जैसे- मुंहासे, पिंपल्स और काले धब्बों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा त्वचा के बैक्टीरिया को भी नष्ट करने में मदद करता है।
टॉक्सिंस निकालता है: पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन और एल्केलॉयड होता है जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।