कहा जाता है एक अनार सौ बीमार यानी एक अनार जो खायेगा वह सौ बीमारियों से दूर रहेगा | इसलिए हु सभी को दिन में एक सेब अवश्य खाना चाहिये क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की सेब से एक औषधीय पेय भी तैयार किया जा सकता है, जिसका नाम है सेब की चाय | सेब की चाय हमारी सारी बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करती है | सेब की एक कप चाय में 73 यूनिट विटामिन ए और 159 एम.जी की मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है | आप सेब की चाय का सेवन जरूर करें ताकि आप निरोगी रह सके। सेब की चाय आपको किन-किन बीमारियो से बचाती है आपका यह भी जानना बेहद आवश्यक है | इसलिए आज हम आपको सेब की चाय के विभिन्न फायदों के बारे में बातायेंगे जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं |
क्या हैं सेब की चाय पीने के फायदे … जानिये
शरीर को एक्टिव रखे :- सुबह सुबह हम सभी चाहते हैं कि गर्म गर्म छाए मिल जाये जिससे दिन बन जाये | ऐसे में सेब की चाय एक अच्चा विकल्प है जो शरीर को चुस्त और एक्टिव बनाए रखता है।
आयु बढाए :- सेब की चाय इंसान की उम्र को भी बढाने में मदद करती है क्यूंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में किसी भी तरह की कोई बीमारी को नहीं आने देते हैं।
गठिया के रोग से दिलाये छुटकारा :- सेब की चाय गठिया व अन्य बीमारियों से आपको दूर रखती है | नियमित सेब की चाय का सेवन हड्डियों के दर्द और जोड़ों के दर्द में आपको आराम देती है |
कैंसर से बचाव करे :- सेब की चाय कोलोन और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे से आपको दूर रखती है | सेब की चाय कैंसर के कीटाणुओं को नष्ट करने की क्षमता रखती है | यह फेफड़ों को कैंसर से दूर रखता है।
हाई कोलेस्ट्रोल को कम करे :- सेब की चाय शरीर में हाई कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करती है ।
सांस सम्बन्धी बीमारियों को दूर करे :- सेब की चाय शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है । यह शरीर में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाकर श्वास सम्बन्धी रोगों से हमें दूर रखती है |
किसके लिए है सेब की चाय नुक्सानदायक… जानिये
- जिन लोगों को सेब से एलर्जी है, उन्हें इस चाय का सेवन नही करना चाहिए ।
- गर्भवती महिलाएं व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी सेब की चाय नहीं पीनी चाहिए।
- यदि आपकी किसी बीमारी से संबंधित दवाइयां चल रही हों तो भी आप इस चाय का सेवन न करें।
सेब की चाय बनाने के लिए सामग्री …
- एक आधा कटा सेब और 2-3 लौंग लीजिये |
- दो लीटर पानी में सेब के छोटे-छोटे टुकड़े और लौंग डालकर उबाल लें |
- उसमें स्वादनुसार चीनी मिलाएं |
- उसमें चाय की कुछ पत्तियां मिलाएं |
- आवश्यकता अनुसार दालचीनी मिलाएं |
- उबाला आने के बाद उसमें मलाई या क्रीम डालकर सर्व करें |