बेबी पाउडर के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप!



बेबी पाउडर को हम अधिकतर बच्चो की त्वचा की देख-रेख में ही इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है बेबी पाउडर सिर्फ बच्चो के लिए नहीं काम आता बल्कि इसके अन्य कई लाभ है| इन्हे हम कई अन्य कामो में भी इस्तेमाल कर सकते है जैसे किताबो की सीलन, चींटी भगाने में, कपड़ो पर लगे तेल के दाग आदि में भी बेबी पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है| आइये जानते है बेबी पाउडर के अन्य फायदे –

1. बालो की चिपचिपाहट दूर करे – 
अगर आप को किसी पार्टी में या बाहर जाना है और आपके पास शैम्पू करने का समय नहीं है तो आप कंघी में थोड़ा सा बेबी पाउडर में छिड़काव कर लें और कंघे को बालो में घुसा लें| ऐसा करने से आपके बाल वापस बाउंसी हो जाएंगे और बालों की चिपचिपाहट खत्म जाएगी|

2. मस्कारा लगाने में फायदेमंद – 
आप मस्कारा लगाने जा रही है तो आप अपनी पलकों पर थोड़ा सा रुई से बेबी पाउडर छिड़क लें| उसके बाद मस्कारा अप्लाई करें| आपकी पलकें एकदम भरी भरी लगेंगी|

3. पैरो की दुर्गन्ध दूर करे – 
तेज़ गर्मी या उमस की वजह से पैरो में पसीना आने लगता है| अधिक देर तक चप्पल या जूते पहनने से पैरों बदबू आने लगती है| पैरों की बदबू दूर करने के लिए आप अपने जूते में बेबी पाउडर का छिड़काव कर लें, बदबू दूर हो जाएगी|

4. ज्वेलरी को सुलझाए – 
अगर आपका नैकलेस किसी अन्य गहने से उलझ गया है उसमे गाँठ पड़ गई है तो उस स्थान पर थोड़ा सा पाउडर छिड़क दें| ज्वैलरी आसानी से अलग होकर उलझ जाएगी|

5. चिंटीयो का करे सफाया – 
अगर चींटियों ने कही घर बना लिया हो या आपकी किचन में चींटियां हो गई हों तो उन पर थोड़ा सा बेबी पाउडर डाल दें, चींटियां तुरंत भाग जाएगी |

6. पैरों की रेत हटाए – 
अगर आप समुद्री इलाके में घूमने जा रहे है तो आपके साथ बेबी पाउडर का डिब्बा ले जाना न भूलें| आपके पैरों पर चिपकी रेत हट जाएगी |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।