क्या आप भी परेशान है पीठ की कील मुंहासो से?


चेहरे की कील मुंहासो व दाग धब्बो पर तो हमारा ध्यान अक्सर लगा रहता है लेकिन हमारी पीठ के कील मुंहासो व दाग धब्बो को हम नज़र अंदाज़ करते रहते है क्यूंकि हम उन्हें देख नहीं पाते| लेकिन जब गर्मी, पसीना और धुल जब हमारे शरीर को प्रभावित करते है तो हमारी पीठ पर जलन व इचिंग होने लग जाती है| साथ ही कील मुंहासे और ज्यादा उभर आते है| पीठ के कील मुंहासो की समस्या औरतो में ज्यादा होती है|

हमारी पीठ के रोम छिद्र चेहरे के रोम छिद्रो से ज्यादा गहरे होते है लेकिन आप घबराए नहीं हम आपको बता रहे है ऐसे घरेलु नुस्खे जिनको अपनाकर आप कील मुंहासो की समस्या से छुटकारा पा सकते है

कील मुंहासे होने के कारण –

1 खाने में अधिक मिर्च, मसालों का उपयोग
2 हार्मोन्स में चेंजेज़
3 अवसाद
4 पीरियड्स में शरीर में होने वाले हार्मोन्स के बदलाव से पीठ पर काले , सफ़ेद दाग से पड़ जाते है|

कील मुंहासों को दूर करने के उपाय –

1 जौ का पाउडर – पीठ के कील मुंहासो को दूर करने के लिए आप जौ के आटे को पका लें और इसमें शहद मिला ले| जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे अपनी पीठ पर 20 -25 मिनट लगाकर रख लें| बाद में ठन्डे पानी से अपनी पीठ को धो लें|
2 तुलसी व पुदीने का रस लगाएं – तुलसी व पुदीने के रस को एक कटोरी में निकाल लें| अब इस रस में कुछ मात्रा हल्दी व मुल्तानी मिटटी की मिला लें और इसका लेप बना लें | इस लेप को अपनी पीठ पर 15 मिनट लगाए रहने दे| कुछ देर बाद गुनगुने पानी से पीठ साफ़ कर लें|
3 गुलाब जल व नीबू का पेस्ट लगाएं – आप सामान मात्रा में नीबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिला लें| इस लेप को आप रात्रि में सोने से पहले पीठ पर लगा लें और प्रातः ठन्डे पानी से धो लें| इस प्रयोग से जल्द ही फर्क नज़र आने लगेगा|
4 कच्चा दूध लगाएं – कच्चे दूध में थोड़ा सा जायफल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले | फिर इसे अपनी पीठ पर लगा लें| पीठ पर लगाकर 2 घंटे तक रखें | बाद में ठन्डे पानी से अपनी पीठ साफ़ कर लें|
5 पौष्टिक भोजन करें – कील मुहांसो से छुटकारा पाने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पीये| साथ ही जूस , फल व सब्जियों का सेवन अधिक करें| इससे आपके पीठ के कील मुहांसो से राहत मिलेगी|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।