क्या आप मोटापे से परेशान हैं, तो पीये ये चाय, सेहत के लिए गुणकारी…!


आजकल बदलती जीवन शैली की वजह से हर कोई परेशान हैं, क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायी साबित होता हैं। इसके लिए लोग क्या-क्या करते हुए नजर आते हैं। कुछ लोग डाइटिंग भी करते हैं। अगर आप मोटापा कम करना चाहते है तो हर रोज प्याज की चाय का सेवन कीजिए। जी हां कुछ बात ही ऐसी हैं प्याज की चाय में। प्याज की चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। चलिए आपको बताते हैं प्याज की चाय के सेहत राज के बारे में…।

ऐसे बनाएं प्याज की चाय
यह चाय बनाने के लिए सर्व प्रथम प्याज को काट लीजिए। इसके बाद पानी उबाल लीजिए तथा के टुकड़े डालिए। पानी उबलने पर इसमें नींबू का रस तथा ग्रीन टी डालिए। बाद में इसे छान लीजिए। अपने टेस्ट के हिसाब से इसमें शहद मिला लीजिये। दिन में रोजाना एक बार इस चाय का सेवन कीजिए।


इसके लाभ
-इसकी चाय पीने से कैंसर से बचा जा सकता है। प्याज कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। कोलन कैंसर वाली रोगियों के लिए प्याज की चाय बेहद लाभकारी है।

-इस चाय को पीने से सर्दी-जुकाम, गले की खराश तथा एलर्जी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।
-इसकी चाय पीने से मोटापा कम होता है। इसके अलावा डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
-प्याज की चाय में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है जो खून को जमने से रोकता है। इससे हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है।
– कई लोगों को नींद न आने की परेशानी होती है। उनके लिए प्याज की चाय बेहद लाभकारी है। दिन में एक बार प्याज की चाय पीना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।