गैस की समस्या को जड़ से खतम करती है इसकी पत्ती

 
आजकल ज़्यादातर लोग जंकफूड व मसालेदार खाना पसंद करते है| ये भोजन खाने में तो स्वादिष्ट होते है पर हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाते है| ऐसा भोजन करने से अक्सर एसिडिटी की समस्या हो जाती  है| एसिडिटी की समस्या में बहुत सारी तकलीफो का सामना करना पड़ता है| कुछ आसान तरीको द्वारा एसिडिटी की समस्या से राहत पायी जा सकती है|


आइये जानते है कैसे-
1- अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो आंवले को पीस कर पाउडर बनाकर रख ले| एसिडिटी होने पर सुबह और शाम पानी के साथ आंवले के पाउडर को पीने से एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है|

2- अदरक के इस्तेमाल से भी एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है| अदरक को घिसकर  उबाल लें| अच्छे से उबल जाने पर इसे छान ले| गैस होने पर इस अदरक के पानी का सेवन करने से आराम मिलता है|आप चाहे तो एसिडिटी की समस्या में अदरक की चाय का भी सेवन कर सकते है|

3- एसिडिटी से आराम पाने के लिए मुलेठी के पाउडर को गर्म पानी के साथ सेवन करे| इसे पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है|

4- एसिडिटी की समस्या में नीम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है| नीम की छाल को सुखाकर पीस ले| अब नीम की छाल के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करने से एसिडिटी से राहत मिलती है|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।