गर्भधारण करने जा रही हैं तो ये आहार जरूर अपनायें


कुछ ऐसे प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार है जिनको अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में।

1) प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार गर्भाधारण में भोजन की अहम भूमिका होती है, लेकिन ज्‍यादातर महिलाएं इस ओर ध्‍यान ही नहीं देती। अगर आप गर्भाधारण करना चाहती हैं तो आपको फर्टिलिटी आहार के बारे में पता होना चाहिए ताकि आप आसानी से गर्भधारण कर सकें। कुछ ऐसे प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार है जिनको अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में।
2) विटामिन सी युक्त आहार रोचेस्टर मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय, न्यूर्याक के अनुसार- अगर आप गर्भवती होना चाहती है तो आयरन को अवशोषित करने के लिए मासिक धर्म के दौरान विटामिन सी वाले आहार जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इनका सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है।
3) ओमेगा 3 फैटी वाले आहार गर्भवती होने की इच्‍छा रखने वाली महिलाओं को बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट को सेवन भी बढ़ा देना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी होता है।
4) हरी पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट काफी मददगार साबित होते हैं। पालक में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भधारण में मदद करता है।
5) बीटा केरोटीन युक्त आहार महिलाओं को अपने खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट व बीटा केरोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। बीटा केरोटीन महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन को कम करता है जिससे आपको कंसीव करने में मदद मिलती है। इसके अलवा गर्भपात की संभावना भी कम हो जाती है।
6) फोलिक एसिड फोलिक एसिड से भरपूर आहार भी गर्भधारण में मदद करते हैं क्‍योंकि फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों के प्रोडक्‍शन बढा़ कर जल्‍द गर्भधारण करने में मददगार साबित होता हैं। फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों में सोया प्रोडक्‍ट, बींस, आलू, गेहूं, पत्‍ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, अं‍कुरित दालें और चावल शामिल हैं।
7) फाइबर युक्त आहार लें फाइबर युक्त आहार पचने में आसान होते हैं और इनके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। जिससे शरीर में कोई भी विषैला तत्‍व नहीं रहता है। इसलिए गर्भधारण की इच्‍छा रखने वाली महिलाओं को अपने आहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और अलसी के बीज शामिल करना चाहिए।
8) भरपूर पानी का सेवन स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा पानी पीने से गर्भधारण में भी मदद मिलती है। ज्यादा पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक से कार्य करते हैं और स्पर्म सर्विक्स तक आसानी से पहुंचते हैं।
9) विटामिन बी युक्त आहार अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो अंडे और इम्प्लांटेशन की रिहाई की मदद के लिए ओवुलेशन के सप्ताह के दौरान विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें। विटामिन बी में पत्तेदार साग, साबुत अनाज, अंडे, और स्वच्छ मांस युक्त आहार शामिल होता हैं।
10) डेयरी प्रोडक्‍ट डेयरी प्रोडक्‍ट कैल्शियम का अच्‍छा स्रोत होने के साथ-साथ फर्टिलिटी हार्मोन यानी की एफएसएच और एलएच को भी बढ़ाते हैं। इसलिए गर्भधारण की इच्‍छुक महिलाओं को अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए दूध, दही, अंडे और मछली जैसे फर्टिलिटी खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शमिल करना चाहिए।
11) अनानास अगर आप गर्भधारण करना चा‍हती हैं तो ओवुलेशन के बाद सप्‍ताह के दौरान अनानास खाएं। क्‍योंकि इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलिन अंडे के आरोपण के दौरान गर्भाशय अस्‍तर को गाढ़ा होने में मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।