हर रोज पीये ये पानी, मिलेगा मोटापे से छुटकारा…?


वैसे तो गर्मी के मौसम में हर रोज नींबू पानी पीना चाहिए। जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है। नींबू पानी गर्मी से राहत दिलाता है। नींबू सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।इसमें विटामिन्स तथा मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा ये मोटापा कम करने में मददगार है। अगर आप वजन से परेशान  है तो आप एक आसान सा उपाय करके वजन कम कर सकते है।
जी हां, रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से वजन कम होता है। चलिए आपको बताते हैं नींबू पानी से कैसे वजन कम करें…?

नींबू पानी बनाने की विधि
अक्सर इंसान पानी में चीनी, नींबू तथा नमक डालकर पीते हैं लेकिन अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी में सिर्फ नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। सुबह खाली पेट इसका सेवन कीजिए। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा।


नींबू पानी पीने के सेहत लाभ
बिना चीनी से बना नींबू पानी बिल्कुल कैलोरी फ्री होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसे पीने से भूख भी कम लगती है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे वजन कम होता है।


नींबू का रस सांसों की दुर्गध और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।  नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है। नींबू पानी में मौजूद ऑक्सीकरण रोधी तत्व होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में पैदा नहीं होने देते।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।