गर्मियों में जरुर खाएं ये छोटा सा फल, मिलते हैं आश्चर्यजनक फायदे !


गर्मी बढ चुकी हैं ऐसे में हर कोई ठंडा ठंडा खाना और पीना का बहुत शौकीन हैं। इस मौसम में ऐसे बहुत से फल आते है जो शरीर को बहुत ठंडक देते हैं। उन फलों की गिनती मन शहतूत। शहतूत का फल खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है। इसमें पोटैशियम, विटमिन ए और फॉस्फॉरस काफी मात्रा में मौजूद होते है।

इस फल का रंग काला होता है। काले रंग के अलावा यह लाल और हरे रंग का भी मिलता है लेकिन हरे रंग का शहतूत खाने में तीखा या खट्टा लगता है। आइए आपको बताए शहतूत खाने के बहुत से फायदे।

कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करता है : शहतूत का रस दिल के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है। रोज सुबह इसका जूस पीने से दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही यह कलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

मुंहासों की समस्या दूर होती है : शहतूत की छाल और नीम की छाल को बराबर मात्रा में कूटकर इसके लेप को लगाने से मुंहासों की समस्या दूर होती है।

खून साफ करता है : शहतूत खाने से खून से जुड़ी सभी बीमारियों में आराम मिलता है। शहतूत, अंगूर और गुलाब की पंखुडिय़ों से बने रस में चीनी मिलाकर पीने से खून साफ होता है।

सूजन दूर होती : हर्बल एक्सपट्र्स के अनुसार, शरीर में कहीं भी सूजन होने पर शहतूत के रस में शहद मिलाकर लेप लगाने से सूजन में काफी आराम मिलता है।

लू से करता है बचाव : गर्मी के दिनों में अगर लू से बचने के लिए शहतूत का खूब इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हर्बल एक्सपट्र्स गर्मी में शहतूत के रस में चीनी मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। शहतूत की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मी में होने वाले लू से बचा जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद : शहतूत आंखों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसका रस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

पेट के कीड़े मरते हैं : शहतूत में कैल्शियम, फॉस्फॉरस विटामिन और पोटैशियम होता है। बच्चों को इसका जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं यह पेट के कीड़ों को भी मारने का काम करता है।

थकान दूर करने में सहायक : गर्मियों में बहुत प्यास लगती है। ऐसे में शहतूत खाने से प्यास शांत हो जाती है। पहाड़ों में ट्रेकिंग के दौरान शहतूत खाने से थकान भी कम लगती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।