दांतो को रखना है स्वस्थ, तो गलती से भी ना करें टूथब्रश शेयर, हो सकते इन बीमारियों का शिकार


दांतों की मजबूती और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए ब्रश करना बहुत जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी हैं, अपना टूथब्रश किसी के साथ शेयर ना करना। जी हां भूलकर भी अपना टूथब्रश किसी के साथ शेयर ना करें क्योंकि इससे आपको कई बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां तक कि पार्टनर के साथ भी इसे शेयर ना करें। इससे आपको मुंह के संक्रमण का शिकार होना पड़ सकता है। जैसे मसूड़े फूलना, मुंह में दाद होना, हैपेटाइटस, बुखार जैसी कई बीमारियों को झेलना पड़ता है। आइए, टूथब्रश शेयर करने से होने वाली प्रॉबल्मस के बारे में जानते हैंः

1. मसूड़ों की बीमारी 
इससे मसूड़ों में से खून आना, मसूड़े फूलना, या मुंह का अल्सर आदि की समस्याएं हो सकती हैं। मसूड़े फूलने से आपको खाने-पीने और बोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2. मुंह में दाद होना
अगर आपका टूथब्रश इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को सिंप्लेक्स वायरस है तो आपको भी इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके मुंह में दाद हो जाते हैं और मुंह से बदबू भी आने लगती है। मुंह की बदबू की वजह से आपको अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।

3. हेपेटाइटिस
किसी और के साथ टूथब्रश शेयर करने से हेपेटाइटस जैसे बीमारी भी हो सकती है। हेपेटाइटस एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिससे भूख ना लगना, उल्टी जैसा मन होना और पीलिया के भी लक्षण देखने को भी मिलते हैं।

4. मोनोनुक्लेओसिस (Mononucleosis)
यह एक ऐसा वायरस है जो मुंह की लार और रक्त की वजह से फैलता है। मोनोनुक्लेओसिस वायरस की वजह से हमारे शरीर को बुखार और फ्लू जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।