होंठों का रंग खोलता है आपकी सेहत के राज


आपके होंठों का रंग गहरा बैंगनी, हरापन लिए हुए, गुलाबी या फिर हल्का पीला भी हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपके होंठों का असली रंग, आपकी सेहत के कई राज खोल सकता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप स्वयं भी होंठों के रंग के आधार पर अपना स्वास्थ्य जान सकते हैं, जिसके बाद आप किसी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

जामुनी या हरापन
यदि आपके होंठ का रंग जामुनी या फिर हरापन लिए हुए है तो आपका हृदय और फेफड़े कमजोर हो सकते हैं। विशेषतौर पर यदि ठंड के मौसम में होंठों का रंग बदल रहा है, तो समझ लीजिए यह आपके हृदय और फेफड़ों के लिए खतरे की घंटी है। यानी होंठों का रंग बदलना सामान्य घटना नहीं है, इसे पूरी गंभीरता से लें।

गहरा जामुनी
यदि आपके होंठों का रंग गहरा जामुनी है तो यह पाचन तंत्र की खराबी की तरफ इशारा करता है। पाचन तंत्र की खराबी की स्थिति में फाइबर और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन करें। साथ ही बासी भोजन, फास्ट फूड और अनहेल्दी फूड को पूरी तरह से अवाइड करें।

केवल किनारों पर जामुनी
यदि आपके होंठों का रंग, केवल किनारों पर बैंगनी है तो आप शारीरिक अतंलुलन का शिकार हैं। आपके शरीर का तापमान निरंतर परिवर्तित होता रहेगा और आपको बैचेनी बनी रहेगी। इस परिस्थिति में आप पूरी तरह से आराम करें। खान-पान में संयम और नियमितता रखें।

गहरे लाल
गुलाबी होंठ आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति की निशानी है। लेकिन यदि आपके होंठों का रंग गहरा लाल नजर है तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर है। इसका सीधा सा मतलब है कि आपका लिवर कमजोर है। आप उससे आवश्यकता से अधिक कार्य करवा रहे हैं, जिसे करने में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

हल्का पीलापन
यदि आपके होठों का रंग हल्का पीना है तो समज लें कि आप में हीमोग्लोबिन और रेड सेल्स यानी लाल रक्त कणों की कमी है। इस स्थिति में आप आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें।

हालांकि इन संकेतों के आधार पर किसी नतीजे पर न पहुंचें क्योंकि ये केवल संकेत मात्र हैं। हां, इन सभी परिस्थितियों में चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।