गर्मियों में बेल का शरबत पीने के इतने फायदे पहले आपने कहीं नहीं देखे होंगे


औषधीय गुणों से भरपूर बेल पेट संबंधी बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। खासकर गर्मियों में ये शरीर को ठंडक का अहसास देता है। बेल ऊर्जा का भी बेहतर स्त्रोत है। उसके गूदे में गुड़ मिलाकर खाने से थकान दूर होती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं। साथ ही इसका शरबत पीने से दिमाग भी ठंडा रहता है।

आइए जानते हैं बेल के फायदों के बारे में।

ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल
- बेल की पत्तियां हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हैं। इसके लिए पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पानी को पी जाएं। ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाएगा।

अस्थमा में आराम
- अस्थमा का अटैक आने पर या दिल की धड़कन असमान्य हो जाए तो बेल की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है।


गर्मियों में लू से करता बचाव
- बेल पेट के रोगों को दूर करता है। साथ ही ये आंतों को भी साफ करता हैं। कब्ज, अपच, पेप्टिक अल्सर आदि होने पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

- गर्मी में लू से बचने के लिए पके हुए बेल के गूदे को हाथ से मसल लें। इसे पानी में मिलाकर छान लें, चाहें तो इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। इसे पीने से लू नहीं लगेगी।


लिवर के लिए है फायदेमंद
- गर्मी में अक्सर ही शरीर में जलन की शिकायत होती है। इसके लिए कच्चे बेल की गिरी को तोड़कर तिल के तेल में डालकर दो-तीन दिन के लिए रख दें। अब इससे शरीर की मालिश करें, आपको ठंडक मिलेगी।

ये थियामाइन, रिबोफ्वेलिन और बीटा-कैरोटीन का भी बेहतर स्त्रोत है। ये सभी तत्व लिवर संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।