जानिये लू के बचाव और उपचार


गर्मीयों में हर तरह से इंसान परेशान हो जाता है। गर्मी की वजह से जहां कई बीमारियों को लगने का खतरा होता है वहीं दूसरा सबसे बड़ा खतरा होता है लू लगने का। जिससे कई लोग बीमार पड़ने लगते हैं। उत्तर भारत में गर्मियों में पारा 45 डिग्री पहुंच जाता है। और दिन में घर से बाहार निकलना मुश्किल होता है। आइये जानते हैं लू से बचने के आसान और घरेलू उपाय।

लू से बचने के उपाय

  • खाली पेट  धूप में घर से बाहर न निकलें । कुछ न कुछ खाकर हीं जाए।
  • जितना हो सके बार.बार पानी पीएं। इसलिए हमेशा अपने पास पानी की बोतल जरूर रखें।
  • चिलचिलाती धूप से घर आने के बाद गुड का सेवन करें। इससे भी लू नहीं लगती है।
  • नारियल और पेठा खाने से भी लू नहीं लगती है।
  • घर में खाने में टमाटर की चटनी जरूर बनाएं। टमाटर की चटनी खाने से लू आपको नहीं लगेगी।
  • यदि लू लग गई हो तो तुरंत शहद में थोड़ा सा प्याज का रस मिलाकर पी जाएं।

बेल और नींबू
गर्मी के मौसम में जब आप घर के बाहर हों तो बेल का शर्बत पीने से लू नहीं लगती हैं। साथ ही आप नींबू का पानी भी पी सकते हैं।

ग्लूकोज
ग्लूकोज को हमेशा घर पर रखें। गर्मी से घर आने के बाद तुंरत पानी न पीएं। जब आपका शरीर का तापमान सामान्य हो जाए तब ग्लूकोज का पानी पीएं।

सब्जी और फल
गर्मी में अक्सर यह होता है कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे लू लगने का खतरा अधिक होता है। इसलिए आप ककड़ीए तरबूज और खीरे का सेवन करें। इसके साथ.साथ आप फलों के जूस का सेवन करें।

धनिया के पत्ते
लू से बचने के लिए धनिया के पत्तों को पीनी में भिगोएं। और इसे अच्छी तरह से मसलकर इसे छान लें और बाद में इसमें चीनी मिलाकर पीने से लू शरीर को नहीं लगती है।

सुबह खाली पेट पानी पीने के लाभ

इमली
लू लगने से शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में इमली आपको लू से बचा सकती है। इमली के बीजों को लें और इन्हें पीसकर उसे पानी में घोलकर किसी साफ कपड़े से इसे छान लें और इस पानी को पीएं।
  • गर्मियों में आप खाना हल्का ही खाएं। और अपने खाने में जरूर दही लें।
  • कड़ी धूप में यदि घर से बाहर जाना हो तो अपने नाखूनों में प्याज को घिसकर ही बाहर जाएं। इससे भी लू नहीं लगती है।
  • प्याज को सलाद के रूप खाने से लू नहीं लगती है। धूप में घर से निकलते हुए अपनी जेब में एक छिला हुआ प्याज जरूर रखें। इससे लू नहीं लगती है।
  • भयंकर गर्मी में घर से बाहर जाते हुए आप अपने साथ पानी की बोतलए छाता और सिर को ढ़कने के लिए टोपी या कपड़ा अपने साथ जरूर रखें।


एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।