दिन के अलग-अलग समयों में दूध सेवन के फायदे और नुकसान


दूध एक आवश्यक पोषक आहार है और हम सभी दूध का सेवन बचपन से ही करते आ रहें हैं। आयुर्वेद में भी दूध को स्वास्थ्य के लिए अवश्यक बताया गया है और हम दिन में कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि दूध का सेवन सही समय पर किया जाए तो यह सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे शरीर की पाचन क्रिया दिन, दोपहर और रात को अलग-अलग तरिके से कार्य करती हैं।  

दूध का सेवन किस समय है फायदेमंद और किस समय नहीं?

दूध का सेवन वैसे तो किसी भी वक्त किया जा सकता है, लेकिन दिन के अलग-अलग हिस्सों में इसके पीने के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह के समय  
आम तौर पर हमारे परिवारों में सुबह के समय दूध का सेवन बहुत पुराने समय से किया जाता रहा है। लेकिन सुबह के समय सिर्फ दूध का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें भारी प्रोटीन होता है, जिसे पचाना पेट के लिए आसान नहीं होता।

दोपहर के समय
दोपहर के समय दूध का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा होता हैं। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी उम्र बढ़ रही हो। यह उम्रदराज व्यक्तियों की शारीरिक क्षमता में बढ़ोत्तरी करता है। इसके अलावा दोपहर के समय दूध का सेवन करने से यूरिनरी और स्टोन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

शाम के समय
शाम के समय दूध का सेवन करने से सम्पूर्ण स्वास्थ्य समेत आँखों की रौशनी भी बढ़ती है। इसके अलावा, शाम को दूध पीने से शरीर दूध में पाये जाने वाले कैल्शियम को भी आसानी से अवशोषित कर लेता है।

रात के समय
रात का समय दूध पीने के लिए सबसे बेहतरीन समय होता है। इससे थकावट उतरती है, शरीर को स्फूर्ति मिलती हैं और नींद भी बहुत अच्छी आती है। दरअसल दूध से नींद का संबंध उस हार्मोन (मेलाटोनिन) की वजह से है, जो सोने में मददगार है और इस हार्मोन को दूध में पाये जाने वाले तत्व एमिनो एसिड ट्रीप्टोफन से बूस्ट मिलता है।  

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।