जवां रहने के लिए यह आहार हैं बहुत फायदेमंद


आज के समय में हर कोई अपनी उम्र को छिपाने की कोशिश करता है, वो अपनी ढलती हुई उम्र को छिपाने के लिए महंगे से महंगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते है। साथ ही कई तरह कि दवाईयों को लेते हैं, जिसे वो जवां रह सकें। कई बार ऐसा करने से उन्हें मुनाफे के स्थान पर हानि उठानी पडती है। लेकिन जब आप चाहते हो कि आप जवां रहे तो हम आप को कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताते हैं, जिसका सेवन करके आप अपने आप को जवां रख सकते हैं ।

जवां रहने के लिए आहार

अनाज
अनाज में विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्साइड की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में हमारी मदद करती है और हमें बुढ़ापे से दूर रखती है। इसका सेवन करके हम अपने वजन को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।

बादाम
बादाम हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 पाया जाता है। यह हमें बुढापे से दूर रखने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से हमारी याददाश्त ठीक रहती है ।

दही का सेवन
दही से हमारे शरीर को फास्फोरस और विटामिन डी मिलता है, जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है। दही के द्वारा कैल्शियम को एसिड के रूप में बदल देने की क्षमता होती है। दही का सेवन करने से हमारी त्वचा में ग्लो रहता है। दही त्वचा में नमी को बनाएं रखता है और कील- मुंहासों से हमें मुक्ति दिलाता है और धूप में होने वाली हानि को कम कर देता है।

ब्रोकोली
ब्रोकोली में विटामिन सी और फोलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये तत्व हमें कैंसर, दिल की बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही हमारी त्वचा का लचीलापन भी बरकरार रहता है।

मछली का सेवन 
मछली का सेवन करने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है, साथ ही इसका सेवन करने से हमारे बाल मजबूत और कोमल होते हैं। जब हम मच्छी का सेवन करते हैं, तो हमारे चेहरे की झुरियां कम होने लगती है, इसके साथ ही हमारे चेहरे पर सूरज की किरणों का असर भी कम हो जाता है। यही कारण है कि हम इसका सेवन करके जवां रहते हैं ।

डार्क चॉकलेट 
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और कैटेचिन जैसे पोलीफेनॉल पाएं जाते हैं। चॉकलेट खाने से हमें यह फायदा होता है कि इसके गुणों के कारण हम जवां रहते हैं अर्थात इसको खाने से हमारे चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती।

अंगूर
अंगूर में रेसवेरेट्रॉल और पोलीफेनॉल पाया जाता है। यह दोनों ही हमारे बूढ़े होने वाली प्रक्रिया को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करते हैं साथ ही इससे ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता बढ़ती है।

टमाटर
टमाटर एक प्राकृतिक सनस्क्रीन है, जो हमारी त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों के दुष्प्रभावों से बचाता है। इसका सेवन करने से हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।