रक्तदान दूसरों के लिए जीवनदान खुद के लिए संजीवनी, जानिए इसके फायदे!


रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरों की भलाई होती है, बल्कि आप का खुद का व्यक्तिगत फायदा भी बहुत होता है। बहुत ही कम लोग इन तथ्य से वाकिफ़ होंगे । हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेट करने से कमजोरी महसूस होती है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।  कमजोरी होती तो है, लेकिन वह कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है। आज हम रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बात कर रहे हैं। इसके बारे में आप शायद हीं जानते होंगे…

1. दिल से जुड़ी बीमारियां

लगातार ब्लड डोनेट करते रहने से शरीर में आयरन की संतुलित मात्रा बरकरार रहती है। जिस तरह शरीर में आयरन की मात्रा का कम होना हमारे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  ठीक उसी तरह अगर शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो तो वो भी नुकसान देह साबित हो सकता है।  लगातार रक्तदान करते रहने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।  और हार्ट अटैक आने की आशंका भी कम होती है।

2. कैंसर का खतरा

लगातार रक्तदान करते रहने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

3. वजन कंट्रोल

रेगुलर ब्लड डोनेट करते रहने से वजन भी नियंत्रण में रहता है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि बहुत जल्दी-जल्दी रक्तदान नहीं करना चाहिए. आम तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने के अंतराल पर हीं रक्त दान करना चाहिए।

तो है ना दोस्तों रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ।  इससे खुद को फायदा तो मिलता हीं है।  साथ हीं समाज सेवा कर हम दूसरों की सेवा का लाभ भी उठा लेते हैं।

कौन सा ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति किससे ब्लड ले सकता है?

  • O-    ले सकता है      O- से
  • O+  ले सकता है      O+, O- से
  • A-    ले सकता है      A-, O- से
  • A+   ले सकता है A+, A-,O+,O- से
  • B-    ले सकता है  B-, O- से
  • B+    ले सकता है B+,B-,O+,O- से
  • AB-  ले सकता है AB-,B-,A-,O- से
  • AB+ ले सकता है  AB+, AB-, B+, B-, A+,  A-,  O+,  O- से

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।