जानेंं, हमेशा के लिए दातों से कीड़े हटाने के घरेलु उपाय


शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि। यही नहीं जब हम खुलकर मुस्कराते हैं तो भी हमारे दांत ही नज़र आते हैं। हमारे दांत किसी मोती से कम नहीं होते, यह हमारे लिए बहुत ही मूल्यवान होते हैं।

इसके बिना हमारी सुन्दरता अधूरी है और साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि दांत नहीं होंगे तो जो भी हम खाएंगे वो खाना अच्छे से नहीं नहीं पचेगा जिसके कारण हम बीमार हो जायेंगे। अब बात करते हैं दांत दर्द कि तो दांत दर्द ऐसी बीमारी है जो बच्चों से लेकर बूढों को सहनी पड़ती है। जब भी हमारे दांत में दर्द होता है, तो हमें बहुत ही तकलीफ होती है और यह ऐसी तकलीफ है जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल होता है। ये तकलीफ हमारे दातों में कीड़े लगने से भी होती है क्‍योंकि हम इनकी सफाई नियमित रूप से नहीं करते हैं। आइए जानें कैसे अपने दातों को स्‍वस्‍थ रखें।

1. पिसी हुई हल्दी और नमक को सरसों के तेल में मिला लें। इसे प्रतिदिन 2-4 बार दांतों पर मंजन की तरह मलने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं।
2. कीड़े लगे दांतों के खोखले भाग में लौंग का तेल रुई में भिगोकर रखने से भी दांत के कीड़े नष्ट होते हैं।
3. दांत में कीड़े लगने से दांत खोखले हो जाते हैं तथा जगह-जगह गढ्ढे बन जाते हैं। फिटकरी, सेंधा नमक तथा नौसादर बराबर मात्रा में लेकर बारीक पाउडर बना लें। इसे प्रतिदिन सुबह-शाम दांत व मसूड़ों पर मलने से दांतों के सभी रोग ठीक होते हैं।
4. फिटकरी गर्म पानी में घोलकर प्रतिदिन कुल्ला करने से दांतों के कीड़े और बदबू ख़त्म हो जाती है।
5. कीड़े युक्त या सड़े हुए दांतों में बरगद (बड़) का दूध लगाने से कीड़े और पीड़ा दूर होती है।
6. दालचीनी का तेल रूई में भरकर पीड़ायुक्त दांत के गढ्ढे में रखकर दबा लें। इससे दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द में शांति मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।