जाने सेहत से भरे परवल के चमत्कारी गुणों के बारे में


गर्मियों के दिनों ज्यादातर लौकी, तोराई के बाद अगर भोजन में खास पसंद किया जाता है तो वह है परवल! लेकिन टेस्ट के आधार पर इसे पसंद या नापसंद करने अलावा क्या आपको इसके सेहत से भरे चमत्कारी गुणों को जानते हैं। क्या नहीं तो अब जान लीजिए, कि यह परवल सब्जी आपकी सेहत के लिए कितनी लाभकारी है...

1. परवल पचाने में बहुत ही आसान होता है। इसमें मौजूद फाइबर लीवर और पेट के सेहत के लिये अच्छा होता है।

2. परवल में विटामिन ए, विटामिन-बी1, बी2 और विटामिन-सी के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहत ही लाभकारी है।

3. आयुर्वेद के मुताबिक परवल शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाकर बीमारियों से लडने में मदद करता है। तथा त्वचा संक्रमण और जख्म के घावों के उपचार में भी लाभप्रद होता है।

4. यह बढती उम्र के निशानों जैसे झुर्रियों, झाइयों और बारीक रेखाओं को कम करने में लाभकारी होता है साथ ही त्वचा में कसाव लाने में मदद करते है।

5. हरे परवल की सब्जी खाने से पेट की सूजन दूर होती है और पेट में पानी भरने की गंभीर समस्या में फायदा होता है।

6. परवल के बीजों या उसकी पत्तियों का यूज सिरदर्द या शरीर के किसी हिस्स में होने वाले दर्द के उपचार में किया जाता है। इन्हें पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

7. परवल कैलोरी में कम होता है और पेट को काफी वक्त तक भरा रखता है। जिससे वजन नहीं बढता।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।