भूलकर भी इन चीजों को न खाएं कच्चा, वरना पडेगा भारी


हर कोई खाने का शौकीन होता है। कोई मीठा खाने का शौकीन, तो कोई खट्टा, चटपटा खाने का शौकीन है। ऐसी ही कई ऐसे आहार होते है जिन्हें कच्चा खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। अगर उन चीजों को पकाया गया तो उनसे पौष्टिक तत्व निकल जाते है। जो कि हमारी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकते है। इसी तरह कुछ ऐसे आहार होते है कि जिन्हें कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए।

अगर इन आहार का सेवन आपने कच्चा कर लिया तो आपको फूड प्वॉयजनिंग, सिरदर्द, चक्कर आना, पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती है। मुख्य रुप से कभी भी चिकन, छावा, कसावा की जड़, हरे आलू, अंडे, किडनी बीन्स और रेवंदचीनी की पत्तियां नहीं खानी चाहिए। इस चीजों में पाया जाने वाला सालमोनेला, स्टेफाइलोकोकाई और क्लसट्रिडियम जैसे रोगाणु पाए जाते है जिसके कारण आपकी किडनी, खून और तंत्रिका तंत्र में असर पड़ सकता है। जानिए इन चीजों के बारें में विस्तार से।

किडनी बीन्स
अगर आप लाल सेम को कच्चा खाते है तो इससे भी आपको पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कलप्रिट नामक एक एसिड पाया जाता है। जो कि पेट के लिए हानिकाकरक होता है। इसलिए इसे भिगोकर, पकाकर ही खाएं।

अंडे
कुछ लोगों की आदत होती है कि इसे कच्चा खाते है। आमतौर पर तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपने इसका सेवन कच्चा किया तो इसमें पाया जाने वाला सैलमौनेला नामक वायरस पेट संबंधी कई समस्याएं दे सकता है। इसलिए इसे हमे पका कर खाएं।

हरा आलू
आमतौर में हरा आलू खाना सेहत के लिए हानिकारक है। यह हरा पुराने आलू या धूप में पड़े रहने के कारण हो जाता है। अगर आपने इसका सेवन कच्चा कर लिया तो आपको पेट संबंधी, सिर दर्द संबंधी समस्या हो सकती है।

चिकन
अगर आपके चिकन खाने के शौकीन है, तो कभी भी इसका सेवन कच्चा न करें। इससे आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसे खाने से पहले अच्छी तरह पकाएं। जिससे इसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाए।

छाया
इसके पत्ते बिल्कुल पालक की तरह होते होते है। इसे हमेशा पका कर खाना चाहिए। जिससे इसके फायदे से आपकी सेहत में असर पड़े। अगर आपने इसका सेवन कच्चा किया तो इसमें पाया जाने वाला सायनाइड आपके लिए खतरनाक साबित हो सकचा है। सायनाइड एक तरह का जहर होता है।

कसावा की जड़
इसमें भी थोड़ी मात्रा में सायनाइड पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से पहले अच्छी तरह धोकर और पका कर खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।