ठंड में ठंडे पानी से नहाने से होता है मोटापा कम, जानिए इससे जुड़े अन्य कई फायदे


बचपन में जब अंताक्षरी में "ठ" पर गाना आता था तब मैं यहीं गाना गाती थी।वैसे हम यहाँ गाने या अंताक्षरी की बात नहीं करने वाले हैं। हम तो ठंडे-ठंडे पानी से नहाने की बात करने वाले हैं। सुनकर ही रोंगटे खड़े हो गए होंगे ना। अब यार! इतनी ठंड में ठंडे पानी से नहाना मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली बात होती है। लेकिन बात यह है कि ऐसा करना बहुत फायदेमंद भी होता है। वैसे ठंडे पानी से नहाना तो हमेशा ही उत्तम होता है लेकिन ठंड में इसके फायदे ज़्यादा होते हैं।

क्या आप ठंडे पानी से नहाते हैं?
क्या आप जानते हैं कुछ लोग पूरे 12 महीने ठंडे पानी से नहाते हैं। पर ठंड में, मैं तो बिलकुल नहीं नहा सकती। हाँ लेकिन ठंडे पानी से नहाने के फायदे जानने के बाद मैंने अपना इरादा बदल दिया है। आप भी जान लीजिए हो सकता है आपका इरादा भी बदल जाए।
बड़ जाती है सजगता
सही तो बात है इतनी सुबह-सुबह ठंडा पानी खुद पर डालेंगे तो नींद तो उड़ेगी ही। लेकिन असल में होता यह है कि जब आपकी बॉडी पर ठंडा पानी पड़ता है तो आपको शॉक लगता है और आप गहरी सांस लेते हैं। नतीजन आपके शरीर में ऑक्सीजन का इन्टेक बड़ता है। इससे आपकी धड़कने भी बड़ जाती हैं, जिससे शरीर में खून का प्रवाह तेजी से होता है और आपको प्राकृतिक रूप से ऊर्जा मिल जाती है।
निखरते हैं त्वचा और बाल
ठंडा पानी आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती बनाए रखने में सहायता करता है। गर्म पानी के उपयोग से त्वचा और बाल रूखे हो जाते हैं। जबकि ठंडा पानी आपकी त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देता है जिससे त्वचा में नमी भी बनी रहती है। साथ ही साथ धूल-मिट्टी से भी त्वचा का बचाव होता है।
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
ठंडे पानी के प्रभाव से ब्लड सर्क्युलेशन ठीक होता है। ब्लड शरीर के सभी अंगों तक पहुँचता है, जिससे त्वचा और दिल संबंधी रोगों में सहायता मिलती है। इससे दिल की सेहत सुधरती है और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। साथ ही ठंडे पानी से नहाने से धमनियां सूचारू रूप से काम करने लगती हैं और रोग प्रतिशोधक क्षमता भी बड़ती है।
मासपेशियों के दर्द को करता है कम
अक्सर ही जिम में व्यायाम करने के बाद या दौड़कर आने के बाद मासपेशियों में दर्द महसूस होता है। इस दर्द को दूर करने के लिए व्यायाम के ठीक बाद, ठंडे पानी से या बर्फ के पानी से नहाने पर आपको दर्द में राहत मिलेगी।
वज़न भी होता है कम
हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के फैट टिशूज होते हैं: वाइट फैट और ब्राउन फैट। ब्राउन फैट अच्छा फैट होता है जो शरीर को गरम रखने के लिए हीट पैदा करता है। यह फैट तीव्र ठंड में ही एक्टिवेट होता है।जितना इस फैट की मात्रा शरीर में बड़ती है उतना आपके वज़न में कमी आती है।
मांसपेशियों के दर्द को करता है कम
अक्सर ही जिम में व्यायाम करने के बाद या दौड़कर आने के बाद मासपेशियों में दर्द महसूस होता है। इस दर्द को दूर करने के लिए व्यायाम के ठीक बाद बिलकुल ठंडे पानी से या बर्फ के पानी से नहाने पर आपको दर्द में राहत मिलेगी।
डिप्रेशन को भी करता है दूर
ठंडे शॉवर्स लेने से त्वचा तीव्र प्रतिक्रिया देती है, नतीजन दिमाग में ज़बरदस्त इलेक्ट्रॉनिक इम्पलसेस उत्पन्न होते हैं जो मूड को ठीक करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।