अगर आप भी खाली पेट चाय पीने के शौक़ीन हैं तो हो जाइये सावधान, हो सकते हैं कई साइड इफ़ेक्ट!


चाय किसे नहीं पसंद होता है। हमारे देश में एक संस्कृति बनी हुई है, सुबह- शाम चाय पीने की। पहले यह सिर्फ शहरों में देखने को मिलता था, लेकिन अब यह धीरे- धीरे गाँवों में भी देखा जाने लगा है। लोग अक्सर चाय का मतलब समझते हैं कि इससे थकान मिट जाती है। लेकिन क्या यह सच में थकान मिटाने का ही काम करता है। चाय को खाली पेट पीने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप भी खाली पेट चाय पीते हैं, तो थोड़ा संभल जाइए। आइये जानते हैं, खाली पेट चाय पीने से शरीर को कौन- कौन सी परेशानियाँ हो सकती हैं।

खाली पेट चाय पीने से होती हैं ये परेशानियाँ:

  • कुछ लोगों को आदत होती है सुबह उठते ही बिस्तर पर चाय पीने की, अगर आपको भी यही आदत है तो जितना जल्दी हो सके इस आदत को बदल डालिए। बिस्तर पर चाय पीने से इंसान के शरीर में वाइड जूस की प्रक्रिया अनियमित हो जाती है, जिससे व्यक्ति को घबराहट होने लगती है।
  • ज्यादा चाय पीने से अनिद्रा की समस्या घेर लेती है।
  • अगर आप ज्यादा मीठी चाय पीने के शौक़ीन हैं तो आपको मोटापे की समस्या हो सकती है।
  • सुबह- सुबह खाली पेट चाय पीने से न्युरोलोजिकल समस्याएँ हो सकती हैं, जिससे धीरे- धीरे भूख ना लगने की भी समस्या उभर आती है।
  • सुबह- सुबह ज्यादा गर्म चाय पीने से गले के टिशू को भी नुकसान पहुँचता है।
  • ज्यादा चाय पीने से भविष्य में अल्सर होने की भी सम्भावना बनी रहती है।
  • चाय में कैफीन भी पाया जाता है, जो शरीर को नुकसान पहुँचाने का काम करता है।
  • अगर आप रोजाना खाली पेट चाय पीने के शौक़ीन हैं तो आपको एसीडिटी की समस्या भी हो सकती है।
  • अगर आप हर रोज सुबह उठकर चाय का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है।


तो आपने देखा कि चाय के बारे में लोगों के मन में गलत धारणा बनी हुई है कि इससे थकान दूर होती है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। उल्टा इसके ज्यादा सेवन से शरीर को कई समस्याएँ घेर लेती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।