प्याज से होते हैं ये फायदे, जानकर आप रह जायेंगें हैरान


आजकल कल के बच्चे तो प्याज को सब्जी में देखकर मुंह बना लेते हैं। और तो और गृहिणियां भी प्याज को काटने से डरती हैं। कयोंकी काटने पर प्याज रुलाता बहुत है। पर इसके साथ-साथ ऐसे कईं तथ्य देखने को मिले हैं जिससे प्याज के हंसाने वाले फायदे भी मिले हैं। आज हम आपको प्याज से त्वचा पर होने वाले फायदों के बारे में बताने वालें हैं जिनको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे...

कीड़ा या मच्छर काटने पर

ये थोड़ा अजीब लग सकता है आपको पर ये सच है, किसी कीड़े के काटने पर अगर प्याज का टुकड़ा काटकर रगड़ लिया जाये तो तुरंत दर्द औऱ खुजली कम हो जाती हैं।

हाथों में जलन होने पर

अगर आपके हाथों में जलन हो रही हैं तो एक प्याज का टुकड़ा लीजिये और उसको जलन वाली जगह पर रगड़ लीजिये। जलन कम हो जायेगी।

हाथ में फांस लगने पर

अगर आपके हाथ में कोई कांटा या कोई फांस लग गई है तो भी प्याज आपके लिये फायदेमंद है। फांस वाली जगह पर 30-40 मिनट तक घुमाइये फांस बाहर निकल जायेगी।

मुश्किल दिनों में प्याज है लाभदायक

महिलाओं के मुश्किल दिन शुरू होने से पहले प्याज का अधिक सेवन करना शुरू करदें तो उन दिनों दर्द कम होगा।

पैरों प छाले

पैरों पर छाले पड़ने पर रोज प्याज को छाले पर घुमायें 5 दिन तक ऐसा करने से छाला कम हो जायेगा।

बुखार में भी लाभदायक

अगर आप बुखार से परेशान हैं तो जरूरी नही इसका इलाज डॉक्टर के पास है। आप घर में अपनी जुराबों में प्याज की गोल स्लाइड्स डाल कर सो सकते हैं सुबह तक आपका तापमान कंट्रोल हुआ मिलेगा।

उल्टी हो रही हो तो

अगर आपको बार-बार उल्टीयां लग रही हैं तो आप प्याज या उसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं इस से तुरंत उल्टियों से आराम मिल जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।