बिना दवा के कब्ज से पहले दिन में आराम।

आज कल हर 100 में से 90 व्यक्ति कब्ज से पीड़ित हैं, यही अधिकतम बीमारियो की जड़ हैं। अगर कब्ज से परेशान लोग ये 4 काम दिन में करेंगे तो बिना दवा के ही उनको कब्ज से छुटकारा मिल जायेगा। आइये जाने इन्हे।

गर्म पानी नींबू और शहद

सुबह उठ कर खाली पेट बिना कुल्ला किये एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद डालकर रोज़ाना पीने से कुछ ही दिन में कब्ज की समस्या समाप्त होगी।

प्राणायाम

सुबह नित्य कर्म से निर्व्रत हो कर कपाल भाति प्राणायाम करे कम से कम 15 मिनट। 5-5 मिनट के गैप से भी कर सकते हैं। ये करने से तो आपको रिजल्ट पहले दिन से देखने को मिल जायेगा। भले पेट की कैसी भी स्थिति हो, ये प्राणायाम पेट की सभी प्रकार की बीमारियो के लिए वरदान हैं।

रेशेदार फल सब्जिया

दिन में अपने भोजन में उच्च रेशेदार फल और सब्जियों को स्थान दे। जूस की जगह फल खाए। इस से आपके शरीर में फाइबर जाएंगे और कब्ज से मुक्ति मिलने में बहुत सहायता मिलेगी। अधिक तला, भुना, मिर्च मसाले वाला भोजन करने से बचे। फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स बिलकुल ना पियें।

दूध में घी

रात को सोते समय दूध में एक चम्मच घी (अगर गाय का मिले तो बहुत ही बढ़िया) डाल कर गर्म गर्म पियें। इसमें चीनी की जगह मिश्री या शहद मिलाये। इस से सुबह पखाना खुल कर आएगा।

1 टिप्पणी

  1. Get relief from constipation promptly without using drugs. You can try herbal remedies that is beneficial to get permanent relief from constipation.visit http://www.hashmidawakhana.org/constipation-chronic-constipation-herbal-churna.html
यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।