त्वचा के निखार में अनार के 6 फायदे

अनार सेवन करना केवल सेहत को ही नहीं बल्कि चेहरे में निखार और सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अनार को आयुर्वेद में रोग नाशक और सुंदरता को बढ़ाने वाला फल कहा गया है पुराने समय से ही अनार का उपयोग कई तरह से इस्तेमाल मे लाया जाता रहा है । इसी वजह से पूजा व अन्य धार्मिक कामों में अनार का प्रयोग किया जाता है। अनार किस तरह चेहरे को खूबसूरत बनाता है। 
त्वचा को सुंदर बनाने में अनार का प्रयोग

मुंहासों के लिए
चेहरे पर मुंहासे होने से कई लोग परेशान रहते हैं। जिसकी मुख्य वजह है हार्मोन में असंतुलन का होना। या अपच रहना। मुंहासे होने से चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं। एैसे में अनार का सेवन करना व अनार का जूस पीना आपको मुंहासों से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकता है।

बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोके
कम उम्र में कुछ लोग अधिक उम्र के लगने लगते हैं। जिसका मुख्य कारण है बेवजह का तनाव लेना और पोषण की कमी होना। इस समस्या को रोकने में अनार बेहद फायदेमंद फल है। अनार के जूस को पीने से कुछ ही महीनों में चेहरा सुंदर दिखने लगता है। और यह चेहरे को झुर्रियों से बचाता है।

करे त्वचा के भीतर जाकर काम
  • अनार चेहरे की त्वचा के अंदर जाकर काम करता है जिस वजह से यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और त्वचा को कड़ा होने से रोकता है जिस वजह से ड्राय स्किन भी मुलायम होने लगती है।
  • अनार में मौजूद तेल के तत्व आयली स्किन की समस्या को दूर करते है। यह चहरे पर पड़ने वाले खिचाव को भी कम करते हैं जिससे त्वचा से दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
  • अनार के रस को चेहरे पर लगाने से चेहरे से पिंपल भी गायब हो जाते हैं।
  • आनार सेहत के लिए भी कई तरह के फायदों को देता है। नियमित तौर से अनार का रस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। अनार के दानों को शरीर में छिले व कटी  हुई जगह पर पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं। और चोट आदि के निशान भी हट जाते हैं।

कोशिकाओं को बनाता है
कोशिकाओं पर ही त्वचा की सुंदरता निर्भर करती है। यदि कोशिकाओं का बनना जारी रहता है तो त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है। अनार के सेवन से नई कोशिकाओं का निमार्ण होाता है।

प्राकृतिक क्लीनर
अनार एक प्राकृतिक क्लीनर के रूप में भी कार्य करता है। अनार के छिलकों को सूखा लें और उसे पीसकर चूर्ण तैयार कर लें अब इस चूर्ण में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस विधि को अपनाने से चेहरे से काले धब्बे हट जाते हैं।

चेहरे पर निखार
अनार चेहरे पर नई त्वचा का निमार्ण करता है जिससे चेहरे के उपर की पुरानी त्वचा हट जाती है और नई त्वचा फिर से आने लगती है। इस तरह अनार का इस्तेमाल चेहरे पर निखार व कोमलता लाता है।

सूर्य की किरण का प्रभाव
अनार के छिलके से बना फेस पैक का इस्तेमाल करने से सूर्य की किरणों से होने वाली त्वचा संबंधी दिक्कत दूर हो जाती है।

  • गर्मियों के दिनों में अनार का सेवन करने से या अनार का जूस पीने से पेट के रोग खत्म होते हैं। अनार के रस में बहुत ताकत होती है यह शरीर की धमनियों को ठीक करता है।
  • अनार का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसका रस पीने से दिल का दौरा नहीं पड़ता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का रस फायदेमंद होता है। इससे शिशु स्वस्थ पैदा होता है।


कैंसर को बढ़ने नहीं देता
प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है अनार के रस को पीने से।
ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है अनार का जूस पीने से।

एलजाइमर की समस्या
अधिक उम्र होने की वजह से एलजाइमर की बीमारी होने लगती है ऐसे में अनार का रस पीने से इस रोग से छुटकारा मिलता है।

लंबी उम्र और निरोगी रहने के लिए हर इंसान को अनार का रस जरूर पीना चाहिए।अनार को अपने डायट में जरूर शामिल करें। यह आपको कई बीमारियों से बचाता तो है साथ ही चेहरे से जुड़ी हर समस्या को भी दूर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।