नारियल तेल के ऐसे प्रयोग जिनसे थे आप अनजान


नारियल तेल का प्रयोेग काफी कामों के लिए किया जाता है। लेकिन नारियल तेल के कुछ ऐसे प्रयोग होते हैं जिनसे आप अब तक अनजान थे। सदियों से हमारे घर में नारियल तेल का प्रयोग कई प्रकार के कामों के लिए किया जाता है। एक तरफ जहां यह आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है वहीं इसका सेवन भी आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाता है। आइए जानें नारियल तेल के ऐसे ही कई प्रयोग के बारे में।   

1 शेविंग क्रीम

शेविंग के लिए अब शेविंग क्रीम का पैसा बचा सकते हैं। त्वचा को गीला कर उस पर नारियल तेल लगाएं और उसपर रेज़र चलाएं। इससे न सिर्फ शेविंग सही तरह से होती है बल्कि रेजर बर्न और ड्राइ स्किन से बचाता है।

2 सनस्क्रीन

नारियल तेल में फ्री रैडिकल्स होते हैं जो त्वचा का लचीलापन बढ़ाते हैं। नारियल तेल को नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से त्वचा पर सूरज की रोशनी के कारण होने वाले काले धब्बे भी नहीं पड़ते हैं। यही वजह है कि नारियल तेल को त्वचा के लिए बेहतरीन लोशन माना जाता है।

3 डायपर रैशेज दूर करे

बच्चों को अधिक देर तक डायपर पहनाने के बाद उनकी त्वचा पर होने वाले रैशेज और रूखापन होने से बचाने के लिए इससे सुरक्षित, सस्ता व असरदार विकल्प भला क्या होगा।

4 प्राकृतिक डियोडरेंट

नारियल तेल के इस्तेमाल से आप पसीने की बदबू से दिन भर दूर रह सकते हैं। छह चम्मच नारियल तेल में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा मिलाएं, एक चौथाई कप आरारोट व कुछ बूंद यूकोलिपटस या मिंट ऑयल मिलाएं और एक जार में बंद करके रख दें।

5 डायबिटीज

अपनी एम.सी.टी वशिष्टता के कारण नारियल तेल अग्नाशय में एंजाइम के उत्पादन की मांग को भी कम करता है। इससे भोजन के समय इन्सुलिन अधिक मात्रा में तैयार होता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

6 भूख को कंट्रोल करे

नारियल तेल का सेवन से आप अपनी बार-बार भूख लगने की आदत को भी शांत कर सकते हैं। इस तेल में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अधिक होते हैं जो भूख को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

7 धूप से बचाएं बालों को

अगर सूरज की पराबैगनी किरणों के प्रभाव से आपको अपने बालों को बचाना है तो बालों में नारियल का तेल लगाकर घर से निकलें। साथ ही अपनी त्वचा को पराबैगनी किरणों के कुप्रभाव से बचाने के लिए एलोवेरा जेल में नारियल तेल की कुछ बूंद लगाकर उसे अपनी त्वचा के ऊपर लगाएं।

8 कोहनी का कालापन दूर करे

ठंड के मौसम में कोहनी और घुटनों की त्वचा की हालत और खराब हो जाती है। इन हिस्सों का कालापन दूर करने के लिए नीबू को बीच से काटें और उसका रस हल्का-सा निचोड़ दें। अब नीबू में आधा चम्मच नारियल तेल डालें और उस नीबू को अपने घुटने और कोहनी पर रगड़ें।

9 वजन कम करें

एम.सी.टी युक्त भोजन करने से शरीर की चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है, चयापचय क्रिया तेज होती है और शरीर का वजन भी कम होता है। नारियल तेल शरीर की चर्बी घटाने और वजन कम करन में मदद करता है, क्योंकि इसमें अन्य वसा की तुलना में कैलोरी कम होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।