शरीर में पानी की कमी है तो जरुर खाएं ये फल


हमारे जीवन में पानी की एक महत्वपूर्ण और जरूरी भूमिका है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है तथा शरीर स्वस्थ्य रहता है। वहीं पानी की कमी हो तो डिहाइड्रेशन होता है। यदि शरीर में पानी की कमी हो तो आप थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। इसलिए अपनी कमजोरी को दूर करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। इस लेख के जरिय हम आपको शरीर में पानी की कमी को को दूर करने वाले फलों को बताएंगे।

तरबूज :

तरबूज मात्र एक स्वादिष्ट फल नहीं है बल्कि पानी से भरपूर त्वरित उर्जा देने वाला फल है। तरबूज में 96 फीसदी पानी होता है और प्यास को भी शांत करता है। तरबूज खाने से शरीर में शीतलता का अनुभव होता है। तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और आयरन के अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है। यह हार्ट कैंसर, किडनी, आंख और स्किन की समस्या को दूर करता है।

खरबूजा :

गर्मियां आते ही ठंड़े फलों की मांग बढ़ जाती है। खरबूजा उन्हीं में से एक है। स्वाद, ठंडक और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे में 95 फीसदी मिनरल्स होता है। जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हमेशा तरोताजा रखता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार खरबूजा न केवल विटामिन का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो ह्र्दय और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है।

खाएं लीची :

मानसून के दिनों में बाजारों की रौनक बढ़ाने वाला फल लीची, दिखने में बेहद आकर्षक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि‍ इस रसीले फल के फायदे भी उतने ही अनमोल हैं। यह न केवल आपके डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है बल्कि इसमें विटामिंस, शुगर, साइट्रिक एसिड जैसे मिनरल्स भी होते हैं। ध्यान यह भी दें कि आप एक दिन में 10-11 से ज्यादा लीची न खाएं। इसे न केवल डियाड्रेशन में सही माना जाता है बल्कि कैंसर और हार्ट की समस्या में भी यह फायदेमंद है।

अनन्नास :

विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम से भरपूर अनन्नास शारीरिक शक्ति को विकसित करने वाला और पाचन संबंधित विकार को नष्ट करने वाला फल है। पित्तनाशक, कृमिनाशक और हृदय रोगों के लिए हितकारी अनन्नास शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा यह गठिया और कैंसर की समस्या से बचाता है।

अंगूर :

पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। रोगी के लिए ग्लूकोज का काम करने वाला अंगूर शरीर में खून की वृद्धि करता है और कमजोरी को दूर करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

संतरा :

विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषकीय तत्वों और रोग निवारक क्षमताओं से युक्त एक अत्यंत उपयोगी फल संतरा गठिया और स्किन की समस्या को दूर करता है। इसका जूस पीने से डिहाइड्रेशन में बहुत ही फायदा मिलता है।

फलों का राजा :

फलों का राजा कहलाने वाला आम खाने में जितना स्वादिष्ठ होता है उतना ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फाइबर, पोटैशियम, आयरन से भरपूर आम से आपका चेहरा बहुच अच्छे से साफ हो सकता है और एक चमकता चेहरा आपका हो सकता है। इसके अलावा इसे ठंडा करके खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।