इस फल में छिपा है कई रोगों का इलाज!


जामुन खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इस छोटे से फल में औषधिय गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जामुन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम,आयरन, विटामिन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे काला जामुन, जमाली,ब्लैकबेरी जैसे कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में। 

जामुन के फायदे :

जामुन खाने से पेट से संबंधित रोगों को छुटकारा मिलता है और पाचन शक्ति भी मजबूत बनती है।

1.डायबिटीज के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसकी गुठलियों को सुखाकर और पीसकर रोजाना सेवन से मधुमेह में बहुत फायदा मिलता है। 
  
2.कैंसर के लिए भी जामुन का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। 

3.पथरी के रोग के लिए जामुन रामबाण है। जामुन की गुठली के चूर्ण को दही के साथ मिलाकर खाने से पथरी में फायदा होता है। 

4.लीवर की परेशानी से निजात पाने के लिए जामुन मददगार है, इससे पेट के रोगो से भी निजात पाई जा सकती है। 

5.मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए जामुन के रस का इस्तेमाल करें। छाले ठीक हो जाएगें। 

 6.दस्त होने पर जामुन के रस को सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाने से आराम मिलता है। 

7. मुंहासे होने पर जामुन की गुठलियों पीस उसका पाऊडर बना लें और रात को सोने से पहले दूध के साथ मिला कर पैक तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सुबह पानी के साथ धो लें। 

8. गला खराब हो और बोलने में भी परेशानी हो रही हो तो जामुन की गुठली का काढा बनाकर कुल्ला करने से लाभ मिलता है।   

9.जामुन की छाल को बारीक पीसकर उससे दांत साफ करने से दांतो के दर्द दूर भाग जाता है और दांत मजबूत होते हैं। 

10.एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए जामुन का काले नमक के साथ सेवन कीजिए। एसिडिटी समाप्त हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।