रोज खाने से कैल्शियम की कमी दूर होगी, हड्डियों को मजबूती मिलेगी


दूध को जमाकर दही बनाया जाता है। दही में लेक्टोबेसिलस नाम के बेक्टिरिया होते है जो दूध में मौजूद लैक्टोस नाम की शक्कर को तेजी से लेक्टिक एसिड में परिवर्तित कर देते है। इस प्रकार हमें दही प्राप्त  होता है। इसी वजह से  दही का स्वाद खट्टा होता है। दही एक शानदार आहार है। इसे रोजाना खाया जा सकता है। इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते है। दही आसानी से घर पर बनाया जा सकता हैl 

दही से उच्च क़्वालिटी के प्रोटीन मिलते है। एक कप दही दैनिक आवश्यकता का लगभग 25%  प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है। इसमें  कैल्शियम , फास्फोरस, ज़िंक, पोटेशियम, मैग्नेशियम,  प्रचुर मात्रा में होते है। इसके अलावा इसमें  विटामिन C, विटामिन B 6 , विटामिन B 12, राइबोफ्लेविन, थाइमिन, व पेंटोथेनिक एसिड पाया जाता है। दही में ओमेगा 3 व ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होते है। एक कप  दही  से लगभग 120  कैलोरी मिलती है।

दही के फायदे :

* दही में लेक्टिक एसिड होता है। इसके कारण यह एंटी फंगल की तरह काम कर सकता है।और  सिर में  होने वाली रुसी यानि डेंड्रफ मिटाने के लिए दही कारगर होता है। सप्ताह में एक बार सिर में दस मिनट दही लगाकर धोने से रुसी ठीक हो सकती है।

* दही में विटामिन E, ज़िंक तथा फास्फोरस की अच्छी मात्रा के कारण चेहरे को गोरा बनाने के लिए तथा त्वचा में ग्लो लाने के लिए दही बहुत लाभदायक होता है।

* दही में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होने के कारण हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से दही खाने से ऑस्टेरिओपोरेसिस तथा अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

* दही दिल के लिए अच्छा होता है कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड प्रेशर के लिए तथा गुर्दों के लिए लाभदायक होता है।

* दस्त लगने पर दही के साथ इसबगोल या चावल खाने से बहुत आराम मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।