इन घरेलू उपायों से आप भी पा सकते हैं लम्‍बी और घनी पलकें


आंखें, चेहरे का सबसे सुंदर हिस्‍सा होती है। बड़ी – बड़ी आंखें देखने में खूबसूरत लगती है इसीलिए आजकल आंखों का मेकअप सबसे ज्‍यादा ट्रेंड में है। घनी पलकें और भौं, आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। लेकिन कई लोगों की ऊपरी और निचली पलकें बहुत हल्‍की होती है जिससे आंखों में कोरापन लगता है।

आंखों को सुंदर दिखाने के लिए पलकों को घना करना जरूरी है। आप चाहें तो लेटेस्‍ट मेकअप से भी इन्‍हे घना और सुंदर बना सकती है या कुछ बातों को ध्‍यान रखकर इन्‍हे अच्‍छा दिखा सकती है। कई बार पलकों को घना करने के लिए महिलाएं कई तरीके के प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करती है, ऐसा कतई न करें। आप नेचुरल सामग्री का ही इस्‍तेमाल करें या किसी ब्रांडेड कॉस्‍मेटिक को यूज करने इन्‍हे आर्टिफिशियल तरीके से सुंदर बना लें। यहां पलकों को घना करने के कुछ उपाय बताएं जा रहे हैं :
पेट्रोलियम जैली

पेट्रोलियम जैली जैसे वैसलीन को अपनी पलकों पर अप्‍लाई करने से आपकी पलकें और तेज़ी से बढ़ने लगेंगी। इस घरेलू नुस्‍खे से आपकी पलकें थिकर और स्‍ट्रॉन्‍ग भी हो ज़ाएंगी।
ट्रिम करें पलकें

आपको हर तीन महीने में अपनी पलकें ट्रिम करनी चाहिए, लेकिन इसके सिर्फ़ एक छोटे से पार्ट को ही ट्रिम करें। पलकें ट्रिम करने से ये और तेज़ी से बढ़ने लगेंगी।
जैतून का तेल

जैतून का तेल पलकों को विकसित करने के लिए काफी पुराना नुस्‍खा है। सोने से पहले अपनी पलकों के आसपास एक रुई की मदद से जैतून का तेल लगा लें। पूरी रात जैतून के तेल में मौजूद आवश्यक विटामिन पलकों मे समा जाएंगे।
रगड़ना बंद करें

अगर आपकी पलकें कम घनी है तो उन्‍हे कतई न रगड़ें, इससे वह टूटती है। पलकों को रगड़ना बंद कर दीजिए, इससे वह टूटेगी नहीं और घनी हो जाएगी। इस तरीके से आपको किसी भी ब्‍यूटी टिप्‍स को अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विटामिन ई

पलकों को लंबा और घना बनाने के तरीके, विटामिन ई बालों को पोषण देने के लिए प्रसिद्ध रूप से जाना जाता है| यह वास्तव में पलको को स्वास्थ्य और शक्तिशाली बना देगा। यह बालों को पूरी तरह से खींचने मे मदद करेगा। तो सीधे अपनी पलको पर विटामिन ई के तेल की एक छोटी राशि लगाने की कोशिश करे। पलको के विकास के लिए इस उपाय का अभ्यास करते रहे।

आप विटामिन ई को विटामिन ई कैप्सूल से भी पा सकता है| या विटामिन ई युक्त लोशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं|
नींबू के छिलके

आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि नींबू के छिलकों से भी पलकें घनी और लम्बी होती हैं। एक छोटा पात्र लें और इसमें एक चम्मच सुखाए और मसले गए नींबू के छिलके डालें। अब इस पात्र में जैतून का तेल मिश्रित करें, जिससे कि ये छिलकों को सोख ले। अब कुछ समय तक प्रतीक्षा करें। अब नींबू के इन छिलकों का प्रयोग अपनी पलकों पर करें। इसे रातभर रहने दें और सुबह धो लें।
कैस्टर ऑइल

कैस्टर के तेल के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। यह आपके बालों की बढ़त में भी काफी मदद करता है। इसके प्रयोग से आपकी पलकें घनी और लम्बी होती हैं। एक रुई के कपड़े की मदद से इस तेल को अपनी पलकों पर लगाएं। हो सके तो इसके साथ विटामिन इ के तेल का प्रयोग भी करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
एलोवेरा

एलो वेरा काफी आसानी से पाई जाने वाली जड़ीबूटी है, जिसे आप रसोई के बगीचे में भी उगा सकते हैं। इसकी मदद से आप घनी पलकें भी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए पत्तों से निकालकर 1 चम्मच एलो वेरा जेल लें और इसे जोजोबा के तेल के साथ मिश्रित करें। इन्हें अच्छे से मिश्रित करें और अपनी पलकों पर लगाएं। इसका प्रयोग ठीक उसी तरह करें, जिस तरह आप मस्कारे का प्रयोग करती हैं। इसे 15 मिनट तक रखकर हटा दें।
ग्रीन टी

आजकल लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हो गए हैं। अतः फ्लेवर्ड चाय की बजाय वे ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह स्वास्थयकर होती है। घर पर ग्रीन टी प्राप्त करना काफी आसान होता है। आधी कप ग्रीन टी बनाएं और इसमें चीनी ना डालें। इसे ठंडा होने दें तथा रुई के कपड़े की मदद से इसे अपनी पलकों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने देने के बाद धो लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।