
अंकुरित अनाज शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | इसे खाने से जरुरी पोषक तत्व (Nutriants) शरीर को मिलते रहते है | इसलिए अंकुरित अनाजों को रोज के नाश्ते में जरुर खाना चाहिए | तो आइये जाने अंकुरित अनाजों को किस तरह से खाए और इसके क्या लाभ है -
अंकुरित अनाज (Sprouts) कभी भी दो दिन से ज्यादा पुराने नहीं प्रयोग करने चाहिए | क्युकी पुराने अंकुरित अनाज में हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है |
अगर आपके पास अंकुरित दाले है तो उनकी आप कोई डिश भी बना सकती है क्युकी अंकुरित होने में ये पहले से ही मुलायम हो जाती है तो इन्हें पकाने में भी ज्यादा समय नही लगता है |
अंकुरित होने में दाल में मौजूद एंटी – न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स की मात्रा कम हो जाती है और यह एंटी – न्यूट्रिएंट्स ही पाचन को बाधित करता है | यह दाले रेशेदार भी होती है इसी कारण तो अगर आप इसे रोज खाते है तो पाचन क्रिया सही हो जाती है |
अंकुरित दालो में बिना अंकुरित हुई दालो की तुलना में ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है और ये हमारे शरीर के मिनरल्स को सोखने में भी मदद करता है |
अंकुरित दालो में कैलोरी बहुत कम होती है | इसे नाश्ते में खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है | जिससे की वजन भी कन्ट्रोल में रहता है |