किसी भी उम्र में ऐसे बढ़ाएं कद

सामान्य से कम लम्बाई होना बहुत से लोगों के लिए समस्या बन जाती है। लोग सोचते हैं कद किशोरावस्था में ही बढ़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है 18 की उम्र के बाद भी कद बढ़ाया जा सकता है।
1.18 के बाद भी बढ़ सकता है कद

    कद हमारी शख्सियत का बहुत खास हिस्सा माना जाता है। जिन लोगों का कद ऊंचा होता है वे न केवल आकर्षक दिखते हैं बल्कि उनके अंदर  अधिक आत्मविश्वास भी होता है। यहां तक कि कई क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए ऊंचे कद की जरूरत होती है। इसलिए हर कोई चाहता है कि उसका कद ऊंचा हो। लेकिन कुछ लोगों का कद हार्मोनल, कुपोषण या अन्य दूसरी वजहों के कारण बढ़ नहीं पाता है। आमतौर पर कद 18 साल तक ही बढ़ता है लेकिन आप कुछ खास टिप्स को आजमाकर 25 की उम्र तक कद बढ़ा सकते हैं। आगे की स्‍लाड में जानें यह कैसे संभव है।
2.योग

    ताड़ासन कर शरीर की लम्बाई बड़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताड़आसन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं| ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जायें, फिर गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाते जायें और साथ-साथ पैर की एडियां भी उठती रहें। पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और फिर गहरी सांस लें। ताड़ासन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं। इसी लिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है।
3.स्वस्थ और पोषक आहार

    पौष्टिक भोजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस लम्बाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्वस्थ और पोषक आहार लें। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लम्बाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पेय जैसे दूध, जूस तथा गाजर, मछली, चिकन, अंडे, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब और केले जैसे फल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मददगार होते हैं।
4.फ्रीक्वेन्ट मील

    भूखे न रहें। प्राकृतिक तरीके से लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को की मजबूत बनाने की बहुत आवश्यक होती है। एक दिन में छह भोजन लेकर आप अपने चयापचय को मजबूत बना सकते हैं। बीच-बीच में स्वस्थ भोजन लेने से अपके शरीर में कम वसा एकत्रित होगी और इस प्रकार आप प्राकृतिक रूप से अपनी लम्बाई को बढ़ा पाएंगे।
5.पर्याप्त नींद

    इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लम्बाई जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है। न सोने या कम नींद लेने का प्रतिकूल प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। पर्याप्त नींद यह सुनिश्चित करती है कि आपकी लम्बाई और वजन ठीक रहेंगे। क्योंकि नींद के दौरान शरीर में ऊतकों का विकास और निर्माण होता है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से लम्बाई को नियंत्रण करने वाले हार्मोन की वृद्धि होती है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।
6.शरीर की उचित मुद्रा

    अनुचित मुद्रा में रहने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लम्बाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ बाहर की ओर झुका देता है, बल्की लम्बाई को भी कम करता है। उचित आसन में रहने से अपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और लम्बाई बढ़ती है।
7.नशे से रहें दूर

    शराब पीना और धूम्रपान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। धूम्रपान या अल्कोहल लेने वाले व्यक्ति के विकास को और लम्बाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।
8.धूप लें

    विटामिन 'डी' अपकी हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, और सूरज की रोशनी विटामिन 'डी' का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। बस तेज धूप में न जाएं, इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह या शाम के समय की धूप में बाहर जाएं और उसका पूरा लाभ लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।