रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने बेहतर स्वास्थ के लिए

मूँगफली में 25 प्रतिशत से भी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। साथ ही मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी सहायक है। 250 ग्राम भूनी मूंगफली में खनिज और विटामिन जितनी मात्रा में होते हैं, उतना 250 ग्राम मांस से भी नही मिल पाता है।

  •     मूंगफली में विटामिन, खनिज, पोषक तत्व और एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो ऊर्जा का प्रचूर स्त्रोत है।
  •     मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसमें उपस्थित एमीनों एसिड्स शरीर की उचित वृद्धि और विकास के लिए अच्छे होते है।
  •     सप्ताह में कम से कम 2बार केवल 2बड़े चम्मच मूंगफली का मक्खन आपको पित्ताशय की पथरी से बचा सकता है या पित्ताशय की बिमारियों के खतरे को 25% कम कर सकता है।
  •     जो महिलाएं सप्ताह में कम से कम 2बार मूंगफली या मूंगफली के मक्खन का सेवन करती है वे मोटापे के प्रति ऐसा नहीं करने वालों की तुलना में कम संवेदनशील होती है।
  •     यदि गर्भावस्था से पहले या इसके दौरान लेने से फॉलिक एसिड तंत्रिका नली के गंभीर विकार युक्त बच्चे के जन्म होने के खतरे को 70% तक कम हो जाता है।
  •     मूंगफली में मौजूद मैंग्नीज कैल्शियम के अवशोषण, वसा और कार्बोहाइड्रेट के पाचन और ब्लड शुगर लेवल के कन्ट्रोल में सहायता करता है।
  •     सेरोटोनिन का निम्न स्तर अवसाद पैदा करता है। मूंगफली में मौजूद ट्रिप्ओफेन इस रसायन के स्त्राव को बढ़ाता है और इस तरह अवसाद से लड़ने में आपकी मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।